Civil Aviation Ministry का फरमान, एयरपोर्ट चेक-इन काउंटर पर पर्याप्त कर्मचारी तैनात करें एयरलाइंस कंपनियां

IGI एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स की परेशानी के बीच उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइंस कंपनियों को निर्देश दिया है कि देशभर के हवाईअड्डों के चेक-इन काउंटर पर कर्मचारियों का पर्याप्त बंदोबस्त किया जाए। सिंधिया औचक निरीक्षण करने गए थे।

Civil Aviation Ministry

IGI एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स को हुई परेशानी के बीच उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। अब मंत्रालय ने एयरलाइंस कंपनियों को निर्देश दिया है कि देशभर के हवाईअड्डों पर अलग-अलग विमानन कंपनियों के चेक-इन काउंटर पर कर्मचारियों का पर्याप्त बंदोबस्त किया जाए, जिससे भविष्य में ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने 13 दिसंबर को जारी लेटर में कहा, Congestion at Airports गंभीर मामला है। सभी एयरलाइनों को निर्देश दिया जाता है कि de-congestion and smooth flow of passengers सुनिश्चित करने के लिए गंभीरता से काम किया जाए।

उड्डयन मंत्री सिंधिया के मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि हवाई अड्डों पर भीड़भाड़ कम करने और यात्रियों के सुचारू आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए सभी एयरलाइंस कंपनियां चेक-इन काउंटरों पर पर्याप्त कर्मचारियों को तैनात करें।

Civil Aviation Ministry

बता दें कि गत दिनों राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर नागरिकों की असुविधा की खबरें सुर्खियों में रही थीं। सोशल मीडिया पर IGI टर्मिनल 3 पर चर्चा के दौरान आक्रोशित यात्रियों ने अव्यवस्था और भारी भीड़ के कारण मछली बाजार और नर्क जैसी बातें भी कहीं। कंप्लेन में कहा गया कि शौचालय जैसी आपात सुविधाओं में भी घंटों तक लाइनें लग रही हैं।

यात्रियों के असंतोष और उनकी तिलमिलाहट भांपते हुए मामले की सूचना मिलने पर अगले दिन ज्योतिरादित्य सिंधिया ने IGI का औचक निरीक्षण कर पूरे मामले की जानकारी ली थी। उन्होंने अधिकारियों से भविष्य में ऐसी स्थिति पैदा न हो, ऐसा सुनिश्चित करने को कहा था। गौरतलब है कि तीन टर्मिनल- T1, T2 और T3 वाला Indira Gandhi International Airport देश का सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट कहा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+