नुसरत जहां ने किया ट्वीट, कहा- 'संसद में CAB के खिलाफ वोट देने के बाद मैंने ममता बनर्जी...'

फिल्म अभिनेत्री और टीएमसी की सांसद नुसरत जहां ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन पर ट्वीट किया है।

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद मंगलवार को राजधानी के सीलमपुर और जाफराबाद इलाके में भी हिंसा भड़क गई। प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पश्चिम बंगाल में भी सीएम ममता बनर्जी ने इस कानून के खिलाफ पैदल मार्च निकाला। इस बीच फिल्म अभिनेत्री और टीएमसी की सांसद नुसरत जहां ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन पर ट्वीट किया है।

नुसरत जहां ने किया ये ट्वीट

नुसरत जहां ने किया ये ट्वीट

नुसरत जहां ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की अपील करते हुए कहा, 'लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ वोट करने के बाद मैंने अपनी नेता ममता बनर्जी और टीएमसी के अन्य नेताओं के साथ नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ सड़कों पर शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया। मैं सभी लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन करने और कानून का पालन करने की अपील करती हूं।'

जाफराबाद और सीलमपुर में हिंसक विरोध प्रदर्शन

जाफराबाद और सीलमपुर में हिंसक विरोध प्रदर्शन

आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ रविवार को दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के पास चल रहा विरोध प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया। हिंसा में कई छात्रों और पुलिसकर्मियों को चोटें आईं, जबकि कई बसों और वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया। इसके बाद मंगलवार को दिल्ली के जाफराबाद और सीलमपुर में भी हिंसक विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। हिंसा के मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

'पूरा देश जल रहा है और वो कपड़ों के बारे में बात कर रहे हैं'

'पूरा देश जल रहा है और वो कपड़ों के बारे में बात कर रहे हैं'

इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि दंगों में शामिल लोगों को उनके कपड़ों से पहचाना जा सकता है। ममत बनर्जी ने कहा, 'पूरा देश जल रहा है और वे लोग कपड़ों के बारे में बात कर रहे हैं, जो आपने पहन रखे हैं। क्या आप मुझे और मेरे कपड़े देखकर पहचान सकते हैं कि मैं कौन हूं?' गौरतलब है कि ममता बनर्जी लगातार इस बात को कह रही हैं कि वो पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लागू नहीं होने देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+