जामिया बवाल पर बोलीं तापसी- लगता है कुछ बड़ा होने वाला है

नई दिल्ली। संशोधित नागरिकता कानून को लेकर दिल्ली के जामिया इलाके में हिंसक प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान हजारों की संख्या में भीड़ सड़कों पर उतर आई थी और पुलिस पर पथराव किया था। उपद्रवियों ने पुलिस पर पेट्रोल बम भी फेंके थे। इसके जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया था और आंसू गैस के गोले दागे थे। वहीं, पुलिस के जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के कैंपस में घुसने पर ज्यादा बवाल मचा और छात्रों ने इसका जमकर विरोध किया था। इस पूरे बवाल पर एक्ट्रेस तापसी पन्नु चुप रही हैं। उनका कहना है कि इस बवाल के बारे में उनको ज्यादा जानकारी नहीं है।

जानकारी होने पर ही कुछ बोलना चाहिए-तापसी

जानकारी होने पर ही कुछ बोलना चाहिए-तापसी

तापसी ने कहा कि वह इस मुद्दे के बारे में बात करने से नहीं डरती हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि किसी व्यक्ति को किसी मुद्दे के बारे में जानकारी होने के बाद ही बात करनी चाहिए। तापसी ने कहा, 'मैंने सीएए के बारे में अभी तक पढ़ा नहीं है इसलिए मैंने इसपर कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन जामिया के जो वीडियो देखे, उससे लगा कि जो हुआ वह अच्छा नहीं हुआ, वहां के छात्रों की हालत देखकर मुझे दुख हुआ। मुझे लगता है कि कुछ बड़ा हुआ है या कुछ बड़ा होने वाला है।'

मामले की जानकारी होने के बाद बोलूंगी- तापसी

मामले की जानकारी होने के बाद बोलूंगी- तापसी

तापसी ने कहा कि अगर उनको पूरे मामले के बारे में जानकारी होती, तो वे निश्चित तौर पर ही बोलतीं। मैं हर रोज कुछ नया पढ़ रही हूं। तापसी ने कहा कि जिम्मेदार नागरिक होने के नाते वे तभी कुछ बोलेंगी जब वे पूरी तरह इसको समझ लेंगी। बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर देश के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं।

यूपी के कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन के बाद इंटरनेट बंद

यूपी के कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन के बाद इंटरनेट बंद

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। लखनऊ और संभल में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद ऐहतियात के तौर पर इंटरनेट बंद करने का फैसला किया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें, प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। लखनऊ, गाजियाबाद, आगरा, वाराणसी आदि जिलों में इंटरनेट बंद है जबकि गुरुवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में भी इंटरनेट बंद था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+