ममता बनर्जी का दावा- टोपी और लुंगी पहनकर ट्रेन पर पत्थरबाजी कर रहे थे भाजपा कार्यकर्ता

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक भाजपा कार्यकर्ता और उसके पांच साथियों को पत्थरबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि नागरिकता कानून के खिलाफ एक जुलूस में लुंगी और जालीदार टोपी पहनकर शामिल हुए ये लोग ट्रेन पर पत्थरबाजी कर रहे थे। मुर्शिदाबाद पुलिस के मुताबिक, सियालदह-लालगोला लाइन पर एक इंजन पर पत्थर फेंकते देख राधामाधवतला गांव के लोगों ने इन युवकों को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। इनमें शामिल अभिषेक सरकार भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता बताया गया है।

citizenship amendment act, Stone gang in fake skullcap, Murshidabad, west bangal, bjp, मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, भाजपा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी गुरुवार को इस घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक समुदाय को बदनाम करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को पहनने के लिए टोपी दे रही है। जिसके बाद वो हिंसा कर रहे हैं। इससे पहले नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली में कहा था कि विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को बड़ी आसानी से उनके कपड़ों से पहचाना जा सकता है।

हाल ही में संसद से पास हुए नागरिकता कानून के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल में काफी विरोध इस कानून का भारी विरोध हुआ है। इस दौरान काफी हिंसा भी देखने को मिली है। सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि वो इस कानून को लागू नहीं होने देंगी।

बता दें कि नागरिकता संशोधन एक्ट, 2019 को हाल ही में सदन से मंजूरी मिली है। इस कानून में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, जैन, सिख, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदाय के शरणार्थियों को नागरिकता का प्रस्ताव है। कांग्रेस समेत ज्यादातर विपक्षी दल और कई सामाजिक संगठन इस बिल का विरोध कर रहे हैं। देशभर की बड़ी यूनिवर्सिटियों के छात्र भी इसके खिलाफ सड़कों पर हैं। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि धर्म के आधार पर कानून बनाना भारत के संविधान पर हमला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+