CAA से किसी को नुकसान नहीं, राजनीति का गंदा खेल खेलने वाले फैला रहे हैं भ्रम: PM मोदी

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोलकाता दौरे का आज दूसरा दिन है, वो आज सुबह-सुबह रामकृष्ण मंदिर पहुंचे यहां पर उन्होंने पूजा अर्चना की, आपको बता दें कि आज स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन है, इस मौके पर पीएम मोदी हावड़ा स्थित रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय के बेलूर मठ में प्रार्थना समारोह में शामिल हुए और लगभग 5 से 6 हजार छात्रों को संबोधित भी किया।

रातों-रात नहीं बना CAA- PM मोदी

इस दौरान उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल समेत देश के कई हिस्सों में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर भी बात दी और साफ किया कि CAA को लेकर केवल भ्रम पैदा किया जा रहा है, उन्‍होंने कहा कि यह कानून नागरिकता देने के लिए है, न कि नागरिकता को लेने के लिए, इस कानून को रातों-रात नहीं बल्कि सोच विचार कर बनाया गया है, लेकिन कुछ राजनी‍तिक दल इसे जानबूझकर समझना नहीं चाहते हैं, उन्‍होंने कहा कि इस कानून के बन जाने के बाद अब पाकिस्‍तान को जवाब देना होगा कि उसने अल्‍पसंख्‍यकों पर जुर्म क्‍यों किया।

राजनीति का खेल खेलने वाले CAA समझना नहीं चाहते- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हमने वो ही किया है जो की महात्मा गांधी ने कहा था, इस कानून के जरिए हम उन लोगों की मदद कर रहे हैं जो पड़ोसी देशों में अपनी धार्मिक आस्था के चलते प्रताड़ित किए गए। मैं आप लोगों से पूछना चाहता हूं कि ऐसे लोगों की मदद करना गलत है क्या, इस कानून से यहां के लोगों की नागरिकता पर प्रश्न नहीं खड़े हो रहे हैं लेकिन कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए लोगों को गुमराह करने में लगे हैं।

हमने वो ही किया जो बापू ने कहा था: पीएम मोदी

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आगे कहा कि महात्मा गांधी समेत तमाम बड़े नेताओं ने कहा था कि हमें पाकिस्तान में रहने वाले अपने इन भाइयों-बहनों की मदद करनी चाहिए। हमने तो केवल गांधी जी के कहे का पालन किया है, मैं फिर कहूंगा, सिटिजनशिप ऐक्ट, नागरिकता लेने का नहीं, नागरिकता देने का कानून है और सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट, उस कानून में सिर्फ एक संशोधन है, इतनी छोटी सी बात यहां के बच्चों को समझ आ गई लेकिन राजनीति का गंदा खेल खेलने वाले जानबूझकर इसे समझना नहीं चाहते हैं।

Recommended Video

    Kolkata: Belur Math में CAA पर बोले PM Modi, CAA से नुकसान नहीं,लोग फैला रहे हैं भ्रम|वनइंडिया हिंदी

    'पाकिस्तान की करतूत अब सामने आई'

    प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पूर्वोत्तर के राज्यों को भी संबोधित किया, उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर की संस्कृति पर उन्हें गर्व हैं,CAA की वजह से पूर्वोत्तर के किसी संवैधानिक व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ेगा, पीएम ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर जो अत्याचार होता है उसका पर्दाफाश सीएए की वजह से हो सका है, और युवाओं ने पाकिस्तान के इस सच को सामने लाने में अहम भूमिका निभाई है, अब पाकिस्तान को जवाब देना पड़ेगा कि 70 साल में वहां अल्पसंख्यकों के साथ जुल्म क्यों हुआ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+