70 साल से ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्गों का देश में होगा मुफ्त इलाज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बड़ा ऐलान
Droupadi Murmu News: 18वीं लोकसभा के गठन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार 27 जून को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया है। राष्ट्रपति ने सभी सांसदों को जीत की बधाई दी। इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज कहा कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक भारतीय नागरिक को मुफ्त इलाज मुहैया कराया जाएगा।
आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत 55 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह भी कहा कि, देश में 25 हजार जन औषधि केंद्र खोलने का काम भी तेजी से चल रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग को मुफ्त इलाज मिलेगा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "इसके अलावा, सरकार इस क्षेत्र में एक और निर्णय लेने जा रही है। अब 70 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक बुजुर्ग को भी आयुष्मान भारत योजना के तहत कवर किया जाएगा और मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा।"
Recommended Video
असल में बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवा कवरेज में एक अहम अंतर देखने को मिल रहा है। एक रिसर्च से पता चला है कि 60 वर्ष से अधिक आयु के केवल 20 प्रतिशत लोग ही केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना, कर्मचारी राज्य बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना, सहकारी स्वास्थ्य बीमा योजना, नियोक्ता से चिकित्सा प्रतिपूर्ति या निजी तौर पर खरीदे गए स्वास्थ्य बीमा जैसी स्वास्थ्य योजनाओं के तहत कवर किए गए हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- अब देश भर में 25,000 जन औषधि केंद्र खोला जाएगा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सरकार की एक और महत्वपूर्ण परियोजना के बारे में भी बात की है। जन औषधि केंद्र, जेनेरिक दवा दुकानों का एक नेटवर्क जो कभी-कभी बाजार में उपलब्ध दवाई की तुलना में 50 प्रतिशत से 90 प्रतिशत कम कीमतों पर मिलती है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ''देश भर में ऐसे 10,000 स्टोर स्थापित करने का लक्ष्य पूरा करने के बाद, सरकार ने लक्ष्य को बढ़ाकर 25,000 कर दिया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, "देश में 25,000 जन औषधि केंद्र खोलने का काम भी तेजी से चल रहा है।"
what is AB-PMJAY: क्या है प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना?
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक रूप से वित्त पोषित स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसका लक्ष्य 12 करोड़ से अधिक गरीब और कमजोर परिवारों (लगभग 55 करोड़ लाभार्थी) को माध्यमिक और तृतीयक देखभाल अस्पताल में भर्ती के लिए प्रति वर्ष प्रति परिवार 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर प्रदान करना है।
ये आयुष्मान भारत योजना के तहत आता है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY)का शुभारंभ 23 सितंबर 2018 को रांची (झारखंड) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था।
PMJAY को पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण योजना (एनएचपीएस) के रूप में जाना जाता था, जिसे बाद में नाम दिया गया। इसने तत्कालीन मौजूदा राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना (आरएसबीवाई) को शामिल किया गया है...इसलिए पीएम-जेएवाई के तहत कवरेज में वे परिवार भी शामिल हैं जो आरएसबीवाई में शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications