CAB पर भड़कीं ये बोल्ड अभिनेत्री, कहा- मैं Minority नहीं हूं, इंसान हूं

नई दिल्ली। लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी नागरिकता संशोधन विधेयक के पास होने के बाद जहां बीजेपी खेमे में खुशी है, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर रिएक्शंस की बाढ़ आ गई है, कुछ लोग इस बिल के पक्ष में हैं तो कुछ को ये बिल देश और संविधान विरोधी लग रहा है, बॉलीवुड भी इस मुद्दे पर बंट गया है, वहां से भी इस मसले पर मिलीजुली प्रतिक्रिया आई है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस का ट्विटर पर फूटा गुस्सा

बॉलीवुड एक्ट्रेस का ट्विटर पर फूटा गुस्सा

हमेशा अपनी राय बेबाकी से रखने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं, ऋचा चड्ढा का ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा भी जा रहा है और इस पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

अभिनेत्री ने कहा है कि मैं minority नहीं हूं, इंसान हूं...

अभिनेत्री ने कहा है कि मैं minority नहीं हूं, इंसान हूं... ठीक वैसे जैसे आप एक छिला हुआ उबला आलू हैं, इंसान नहीं. और आलू की कोई feelings नहीं होती... वो बस उबलता रहता है। goodbye आलू.' एक ट्विटर हैंडल से उन्हें लेकर ट्वीट किया गया था, जिसका उन्होंने जवाब दिया है, ऋचा चड्ढा ने इसके अलावा CAB को लेकर कई ट्वीट किए हैं।

 बिल के पक्ष में 125 वोट डाले गए

बिल के पक्ष में 125 वोट डाले गए

गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन विधेयक को लोकसभा से बंपर वोटों के साथ मंजूरी दिलाने के बाद मोदी सरकार बिल को राज्यसभा में भी पास कराने में सफल रही। बिल के पक्ष में 125 वोट डाले गए। विपक्ष में 105 वोट डाले गए। नागरिकता संशोधन विधेयक को कल राज्यसभा में इस बिल को गृह मंत्री अमित शाह ने पेश किया था। सदन में नागरिकता संशोधन विधेयक पर चर्चा हुई। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बिल को लेकर तीखी बहस हुई। अब इस बिल को राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। जहां उनके हस्ताक्षर के बाद ये विधेयक कानून की शक्ल ले लेगा।

देखें tweet

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+