RSS के मुख्यालय की सुरक्षा जिम्मा अब CISF ने संभाला
नई दिल्ली, 05 सितंबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय को अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सुरक्षा मुहैया कराएगी। आधिकारिक बयान जारी करके इस बात की जानकारी दी गई है। शीर्ष अधिकारी ने बताया कि 1 सितंबर 2022 से सीआईएसएफ आरएसएस के मुख्यालय को सुरक्षा मुहैया कराएगा। दरअसल इंटेलिजेंस ब्यूरो ने आरएसएस मुख्यालय को लेकर इनपुट दिया था, जिसके आधार पर सीआईएसएफ को आरएसएस मुख्यालय की सुरक्षा का जिम्मा दिया गया है। इस फैसले के बाद दिल्ली स्थित आरएसएस मुख्यालय केशव कुज और उदासीन आश्रम की सुरक्षा सीआईएसएफ के हवाले है।

बता दें कि इससे पहले वर्ष 2015 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को नागपुर स्थिति आरएसएस के मुख्यालय हेडगेवार भवन की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई थी। उस वक्त केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आरएसएस मुख्यालय और मोहन भागवत पर खतरे की आशंका को देखते हुए जेड़ प्लस की सुरक्षा मुहैया कराई थी। गौर करने वाली बात है कि जून 2006 में लश्कर ए तैयबा के तीन संदिग्ध आतंकियों ने आरएसएस के मुख्यालय में प्रवेश करने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने तीनों ही आतंकियों को ढेर कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications