Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सेना के बाद अब CISF की गाइडलाइन, जवानों को देनी होगी सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी

नई दिल्ली: सैन्यकर्मियों के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर सख्ती बढ़ती जा रही है। सेना के बाद अब सीआईएसएफ ने भी अपने जवानों के लिए सोशल मीडिया को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। जिसके तहत अब उन्हें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम समेत तमाम सोशल नेटवर्किंग साइट का ब्योरा देना होगा। इस नियम का उल्लंघन करने वाले जवानों पर कार्रवाई की जाएगी।

cisf

सीआईएसएफ मुख्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उनका बल देश के 63 हवाई अड्डों, औद्योगिक क्षेत्रों समेत आतंरिक सुरक्षा में भी अहम रोल अदा करता है। ऐसे मे जवानों में अनुशासन बना रहे और कोई भी संवेदनशील जानकारी सार्वजनिक न हो, इसके लिए ये कदम उठाया गया है। सभी सीआईएसएफ जवानों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के बारे में जानकारी देनी होगी। सीआईएसएफ अधिकारियों के मुताबिक कई जवान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल संवेदनशील सूचनाओं को साझा करने और सरकार की नीतियों का विरोध करने के लिए कर रहे हैं।

गाइडलाइन में ये खास बातें
मुख्यालय की ओर से जारी गाइडलाइन में 5 निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत जवानों को अपने फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब आदि प्लेटफॉर्म पर बनाए गए अकाउंट की जानकारी देनी होगी। अगर जवान अपनी आईडी में बदलाव करता है, तो उसे विभाग को इस बारे में अपडेट देना होगा। इसके अलावा कोई भी जवान फेक आईडी का इस्तेमाल नहीं करेगा। सोशल मीडिया के जरिए सरकार की नीतियों का विरोध करने की भी मनाही गाइडलाइन में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+