CISCE Result: जानिए कैसा रहा अतीक अहमद के बेटों का रिजल्ट, पास हुए या फेल
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन यानि CISCE ने 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बहुचर्चिच माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटों ने भी इस परीक्षा में हिस्सा लिया था और दोनों ही बेटे परीक्षा में पास हो गए हैं।
अतीक अहमद के दोनों बेटों ने 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में हिस्सा लिया था और ये दोनों पास हो गए हैं। अतीक के दूसरे सबसे छोटे बेटे अजहम ने 76.4 फीसदी अंक हासिल करके 12वीं की परीक्षा पास की है। जबकि छोटे बेटे आबान ने 68.4 फीसदी अंक के साथ दसवीं की परीक्षा पास की है।

अजहम के रिजल्ट की बात करें तो उसे अंग्रेजी में 100 में से 82 नंबर, हिंदी में 83, इतिहास में 77, भूगोल में 60, फिजिकल एजूकेशन में 80 अंक मिले हैं। जबकि छोटे बेटे आबान की बात करें तो उसे अंग्रेजी में 100 में से 78, हिंदी में 82, इतिहास-नागरिक शास्त्र-भूगोल में 57, गणित में 34, विज्ञान में 49 और फिजिकल एजूकेशन में 76 अंक मिले हैं।
बता दें कि अतीक के दोनों बेटे सिर्फ परीक्षा देने के लिए गए थे। ये दोनों बेटे प्रयागराज के सेंट जोसेफ कॉलेज में पढ़ते थे। अतीक अहमद की हत्या के बाद उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन फरार हो गई थी, जिसकी वजह से दोनों बेटों को काफी समय तक बाल सुधार गृह में वक्त गुजारना पड़ा था।
अजहम और आबान के स्कूल प्रशासन का कहना है कि दोनों स्कूल नहीं आए लेकिन हर सभी प्रोजेक्ट को समय पर सबमिट करते थे। दोनों का पूरा साल उथल-पुथल वाला रहा। लिहाजा उनकी पढ़ाई पर इसका काफी असर पड़ा।
बता दें कि आगरा जिले प्रखर मित्तल ने 97.75 प्रतिशत से 12वीं में टॉप किया है। जबकि ईशान पचौरी ने 99.40 फीसदी अंको के साथ दसवीं में टॉप किया है।
CISCE 10वीं में कुल 98.94 फीसदी छात्र सफल रहे हैं, जिसमे 99.21 फीसदी लड़कियां और 98.71 फीसदी लड़के पास हुए हैं। वहीं 12वीं में 96.93 फीसदी छात्र पास हुए हैं। जिसमे से लड़कियों का प्रतिशत 98.01 फीसदी और लड़कों का पास फीसदी 95.96 रहा है।












Click it and Unblock the Notifications