ICSE Result 2025: आईसीएससी 10वीं-12वीं बोर्ड का नतीजा जारी, जाने कैसे देखें रिजल्ट?
CISCE ISC, ICSE Result 2025 Today: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने (CISCE) 30 अप्रैल को आज दिन के 11 बजे ISC कक्षा 12 और ICSE कक्षा 10, दोनों ही परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। सभी स्टूडेंट CISCE के आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

आपको बता दें कि ISC की परीक्षाएं 13 फरवरी से 5 अप्रैल, 2025 तक चलीं, जबकि ICSE परीक्षाएं 18 फरवरी से 27 मार्च, 2025 के बीच आयोजित की गईं थीं। पिछले साल सीआईएससीई 10वीं का पास प्रतिशत 99.47% था जिसमें से 99.65% लड़कियां और 99.31% लड़कों ने सफलता अर्जित की थी।
कैसे चेक करें रिजल्ट? (CISCE ISC, ICSE Result 2025 Today)
- किसी cisce.org और results.cisce.org पर क्लिक करें
- वेबसाइट के होमपेज पर ही 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट के लिंक्स दिए गए होंगे।
- अगर 10वीं का रिजल्ट देखना है तो 10वीं वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अगर 12वीं का रिजल्ट देखना है तो 12वीं वाले लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक्स पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जहां अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और एमडमिट कार्ड आईडी डालना होगा।
- ये जानकारियां भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करने से रिजल्ट मिल जाएगा।
SMS सर्विस से भी जान सकते हैं रिजल्ट (CISCE ISC, ICSE Result 2025 Today)
- वेबसाइट के अलावा आप एसएमएस से भी अपना रिजल्ट मंगवा सकते हैं।
- CBSE10 डालकर 7738299899 पर भेजना होगा।
- अगर 12वीं का रिजल्ट जानना है तो CBSE12 इसी नंबर पर भेजना होगा।
डिजिलॉकर
- आप डिजिलॉकर के जरिए भी अपना 10वीं बोर्ड या 12वीं बोर्ड का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- डिजिलॉकर में आधार से लॉगइन करें।
- 10वीं या 12वीं बोर्ड रिजल्ट के लिए संबंधित राज्य का चुनाव करें।












Click it and Unblock the Notifications