पश्चिम बंगाल सरकार ने 100 फीसदी क्षमता के साथ थिएटर्स खोलने की दी इजाजत
नई दिल्ली। तमिलनाडु के बाद अब पश्चिम बंगाल सरकार ने 100 फीसदी क्षमता के साथ थिएटर्स खोलने की इजाजत दे दी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में इस बात की घोषणा की ओर सोमवार को मुख्य सचिव की तरफ से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया। एडवाइजरी जारी की गई। हालांकि मुख्यमंत्री ने सभी थिएटर मालिकों से प्रत्येक शो के बाद उचित सैनिटाइजेशन व्यवस्था करने की अपील की है।

Recommended Video
इसके अलावा सिनेमा हॉल के अंदर मास्क लगाने को भी अनिवार्य करने को कहा गया है। कोलकाता फेस्टिवल के 26वें संस्करण के उद्घाटन पर ममता ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान इस इवेंट का आयोजन करना आसान नहीं था। बता दें कि ममता बनर्जी ने सिनेमाघरों को यह छूट ऐसे वक्त दी है, जब एक दिन पहले ही केंद्र ने तमिलनाडु सरकार को ऐसा ही आदेश वापस लेने को कहा है।
तमिलनाडु सकरार को दी गई सलाह में केंद्र ने कहा कि कोरोना के मौजूदा नियमों के मुताबिक, सिनेमाघरों में अभी 50 फीसदी दर्शकों के आने की ही इजाजत है। केंद्र ने अपने आदेश में कहा था कि कोई भी राज्य या केंद्रशासित प्रदेश कोरोना गाइडलाइन को मनमुताबिक बदल नहीं सकता। इसके बाद शाम को तमिलनाडु सरकार ने 100 फीसदी दर्शकों के साथ सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत वाले आदेश को वापस ले लिया। पश्चिम बंगाल के सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों के मालिकों ने आय का हवाला देते हुए मंगलवार को TMC सरकार से अनुरोध किया था कि उन्हें हॉल की सभी सीटों को भरने की अनुमति दी जाए।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications