CIA ने बजरंग दल -विहिप को बताया उग्रवादी धार्मिक संगठन, RSS को कहा 'राष्ट्रवादी' संस्था

नई दिल्लीः बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद को अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए ने धार्मिक उग्रवादी संगठन बताया है। अमेरिकी की खुफिया एजेंसी हर साल अपनी फैक्टबुक प्रकाशित करती है। फैक्टबुक में सीआईए ने आरएसएस को राष्ट्रवादी संगठन करार दिया है। सीआईए ने फैक्टबुक में भारत के नक्शे को लेकर भी विवाद शुरू हो गया। क्योंकि, भारत के नक्शे को गलत दिखाया गया है।

CIA says VHP and Bajrang Dal as militant religious outfits

अमेरिकी की खुफिया एजेंसी की फैक्टबुक में जम्मू कश्मीर की हुर्रियत कॉन्फ्रेंस को अलगाववादी संगठन बताया गया है। वहीं, महमूद मदनी की जमीयत उलेमा-ए-हिंद को धार्मिक संगठन बताया गया है।

बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद इस टैग से खुश नहीं हैं। दोनों ही इस पर कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहे हैं। बजरंग दल को धार्मिक उग्रवादी बताया गया तो बजंरग दल के राष्ट्रीय संयोजक मनोज वर्मा ने कहा है कि, "यह कुछ दिनों पहले हमारी जानकारी में आया था। हम विशेषज्ञों से परामर्श कर रहे हैं और इसका सामना करने के लिए कानूनी सलाह चाहते हैं।"

फैक्टबुक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को एक राष्ट्रवादी सगंठन बताया गया है। आरएसएस को सांस्कृतिक संगठन मानते हुए फैक्टबुक में कहा गया है कि उनका धार्मिक कट्टरता से कोई नाता नहीं है।

यह भी पढ़ें- BJP को लेना चाहिए हिंदुओं का पक्ष, कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है- भारतीय जनता युवा मोर्चा के महासचिव सूर्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+