हरियाणा: रेव पार्टी में नशीले कर रहे थे वल्गर डांस, पुलिस का छापा, 44 गिरफ्तार

गुड़गांव। क्रिसमस के मौके पर पर जहां पूरा भारत प्रभु यीशु की याद में डूबा हुआ था वहीं दूसरी ओर क्रिसमस की आड़ में हरियाणा के तावडू जिले में नशे और जिस्मफरोशी का नंगा नाच चल रहा था। तावडू जिले के एक निजी फार्म हाउस में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर एक रेव पार्टी का आयोजन किया गया था, जहां जम कर ड्रग्स, शराब और शबाब अपने जलवे बिखेर रही थीं। कहा जा रहा है इस पार्टी में कुछ लोग आपत्तिजनक स्थिति में भी थे और अश्लील डांस भी कर रहे थे।

लेकिन इस गुप्त रूप से हो रही रेव पार्टी की भनक दिल्ली पुलिस और गुड़गांव पुलिस को लग गई जिसने संयुक्त रूप से फार्म हाउस पर छापा मारा और नशे की हालत में चार लड़कियों सहित 44 लोगों को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में पुलिस ने शक के आधार पर फार्म हाउस से उन 7 लड़कों को भी गिरफ्तार किया है जो कि पार्टी में तो नहीं थे लेकिन हां फार्म हाउस के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद थे इसके अलावा फार्म हाउस मालिक अशोक तिवारी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

तावडू की रेव पार्टी में नशीले कर रहे थे वल्गर डांस

इस बारे में जानकारी एसीपी मेवात संदीप अहलावत ने मीडिया को गुरूवार को दी, अहलावत ने बताया कि हमें सूचना मिली तो हमने बुधवार देर रात फार्म हाउस में छापा मारा और रंगे हाथों 44 लोगों के गिरफ्तार किया लेकिन फिर भी बड़ी संख्या में युवक-युवतियां भागने में कामयाब हो गये। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौका-ए-वारदात से चरस, गांजा, कोकीन, हशीश और नशे की कई और दवाएं बरामद की हैं।

रेव पार्टी में एक स्वीटजरलैंड का युवक भी शामिल था

पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लिया और सभी का मेडिकल करा कर उक्त पार्टी का आयोजन करने वाले के साथ फार्म के मालिक का पता लगा रही है, उन्होंने बताया कि पार्टी में एक स्वीटजरलैंड का युवक भी शामिल था। इस पार्टी का आयोजन सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिये किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+