Christmas Gift Ideas: सीक्रेट सांता बनकर अपने कलिग को देना है गिफ्ट तो देखें ये 10 आइडिया
Christmas 2022: क्रिसमस ईसा मसीह के जन्म की याद में मनाया जाने वाला फेस्टिवल है। जो दुनियाभर में 25 दिसंबर को मनाया जाता है। क्रिसमस पर कई देशों में नेशनल हॉलिडे होता है।

Christmas Gift Ideas: क्रिसमस 25 दिसंबर को दुनियाभर में मनाया जाएगा। क्रिसमस आते ही सबके दिमाग में एक ही ख्याल आता है, गिफ्ट्स और सांता क्लॉज का। क्रिसमम से पहले ऑफिस में या कॉलेज में सीक्रेट सांता बनकर अपने कलिग या दोस्तों को गिफ्ट्स देना होता है। ऐसे में सीक्रेट सांता को लेकर हर कोई एक्साइटेड भी होता है और कंफूज्ड भी होता है। खुशी होती है कि गिफ्ट्स मिलने वाले हैं और किस को क्या गिफ्ट देना है, इसको लेकर कंफ्यूजन भी होता है। ऐसे हम आपको 10 ऐसे गिफ्ट्स के आइडिया के बारे में बता रहे हैं, जिसके आप आइडिया लेकर सीक्रेट सांता बनकर कलिग को गिफ्ट दे सकते हैं।
गिफ्ट चुनते समय इस बात का ध्यान रखें कि हर कोई क्रिसमस नहीं मनाता। इसलिए क्रिसमस रैपिंग पेपर समेत कोई क्रिस्चन आइटम या इमेजरी देने से बचना चाहिए। उदाहरण के लिए, अगर आप जानते हैं कि कोई ईसाई है, तो उनको वैसा गिफ्ट दिया जा सकता है। लेकिन अगर कोई इस धर्म को नहीं मानता है तो आप उन्हें उनके अनुसार गिफ्टस दें।
1. डेस्क प्लांट: आप अपने ऑफिस कलिग को 4-5 इंच का छोटा कोई भी डेस्क प्लांट (छोटे से गमले में उगाया गया पौधा) दे सकते हैं। अपने ऑफिस टेबल पर हर किसी को इस तरह की चीजें रखना अच्छा लगता है। ये आपको 500 से 1000 तक की रेंज में मिल जाएगा।
2.कॉफी और चाय मग: अगर आपका कलिग या दोस्त चाय या कॉफी के शौकिन हैं तो आप उन्हें चाय या कॉफी मग गिफ्ट दे सकते हैं। आप मग कस्टमाइज भी करवा सकते हैं, जिसमें फोटो, नाम, पसंदीदा कोटेशन लिखवा सकते हैं। ये आपको 300 से 1000 तक के रेंज में मिल जाएगा।
3.कैलेंडर: पेज-ए-डे कैलेंडर आपके ऑफिस डेस्क के लिए बिल्कुल सही हैं।
4. स्नैक बॉक्स: लंज बॉक्स-स्नैक बॉक्स एक ऐसा आइटम है, जो आप किसी को भी गिफ्ट कर सकते हैं। ये किसी के भी इस्तेमाल में आ सकता है।
5. लैपटॉप स्टैंड: आजकल ऑफिस में ज्यादातर काम लैपटॉप पर होता है, ऐसे में आपके कलिग को ये गिफ्ट काफी पसंद आ सकता है।
6.स्टेनलेस स्टील की पानी की बोतलें ऑफिस में काम करने वाले लोगों के लिए बहुत काम की चीज होती है। इसमें पानी गर्म या ठंडा दोनों रख सकते हैं। प्लास्टिक की बोतलें न केवल पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचाती हैं बल्कि आपके हेल्थ के लिए भी अच्छा नहीं होता है। ऐसे में ये स्टील की पानी की बोतलें सबसे बेस्ट होती है।
7.परफ्यूम किसे पसंद नहीं होता, किसी को भी गिफ्ट देने का ये सबसे आसान तरीका है।
8. बैग्स: आप अपने कलिग या दोस्तों को बैग या पर्स दे सकते हैं। ये एक ऐसा गिफ्ट ऑप्शन है, जिसको हर कोई इस्तेमाल करता है। हर कोई अपने कलेक्शन ऐसे पर्स और बैग्स रखना पसंद करते हैं।
9.चॉकलेट: अगर आपको कुछ भी समझ में नहीं आए, टाइम कम हो तो, चॉकलेट गिफ्ट करना सबसे आसान होता है।
10. किताब-डायरी: अगर आप अपने कलिग या दोस्त को अच्छी तरह से जानते हैं तो आप उन्हें उनकी पसंद कि किताब दे सकते हैं। अगर किताब को लेकर आप कंफर्म ना हो तो आप उन्हें डायरी दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें- बच्चों को कराना चाहते हैं स्पेशल फील, क्रिसमस पर दें ये खास गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications