दिल्ली: चर्च के बाद अब क्रिश्चयन स्कूल में तोड़फोड़, फादर ने कहा हमला तो पुलिस ने बता रही चोरी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। तमाम विरोध प्रदर्शनों के बावजूद के बाद भी राजधानी दिल्ली में ईसाई संस्थानों पर हमले की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार की सुबह वसंत विहार स्थित होली चाइल्ड ऑक्लीजियम स्कूल पर हमला किया गया और तोड़फोड़ की गई। स्कूल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि स्कूल परिसर में लगाए गए कुछ सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया गया और प्रधानाचार्य के कार्यालय में तोड़फोड़ की गई।

दिल्ली कैथोलिक आर्चडायसिस के प्रवक्ता फादर सवरिमुत्तु शंकर ने कहा कि कुछ अज्ञात लोगों ने शुक्रवार सुबह स्कूल परिसर में लगे कुछ सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और प्रधानाचार्य के कार्यालय में तोड़फोड़ की। शंकर ने बताया कि घटना प्रकाश में आने के बाद सुबह स्कूल आने वाले बच्चों को वापस उनके घर भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में पिछले कुछ समय से चर्च पर हमले की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
पुलिस बता रही है चोरी, फादर बोल रहे हैं अटैक
दिल्ली पुलिस कमिश्नर बस्सी ने कहा है कि यह हमला नहीं, चोरी का मामला है। वहीं, फादर डोमिनिक ने क्रिश्चियन स्कूल पर हमले पर कहा है कि कोई 8 हजार रुपये लेने के लिए स्कूल में तोड़फोड़ क्यों करेगा? आखिर किसी शिक्षण संस्थान में हमला करने का क्या मतलब है। अगर किसी को चोरी करनी होती तो किसी फ्लैट में जाकर चोरी करता।
ट्वीट कर केजरीवाल ने की निंदा
पूर्व में हुए हमलों पर एक नजर
1 दिसंबर 2014: दिलशाद गार्डन के चर्च में आगजनी
7 दिसंबर: जसोला के चर्च में मास के दौरान पथराव
3 जनवरी: रोहिणी के चर्च में आग लगने का वाकया
14 जनवरी: विकासपुरी में चर्च में तोड़फोड़
2 फ़रवरी: वसंत कुंज में चर्च में तोड़फोड़












Click it and Unblock the Notifications