देश के शीर्ष ईसाई संगठन ने कहा, सरकार में भरोसा खत्म, ध्रुवीकरण हावी

नई दिल्ली। मोदी सरकार पर देश की शीर्ष कैथोलिक संस्था ने बड़ा हमला बोला है। कैथोलिक संस्था के बिशप ने देश की मौजूदा स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि देश में धार्मिक उन्माद काफी बढ़ा है और ध्रुवीकरण किया जा रहा है, जिसके चलते समुदायों में मौजूदा सरकार के प्रति भरोसा कम हुआ है। कैथोलिक बिशप कॉफ्रेंस ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कार्डिनल बेसलियोस क्लीमिस ने कहा कि ईसाई समुदाय की बात करें तो सतना में जिस तरह से पादरियों व सेमिनरीज पर हमला किया गया और राज्य सरकार ने पादरियों के खिलाफ मामला दर्ज किया, गरीबों और निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, उसकी वजह से सरकार में हमारा भरोसा अब नहीं रहा, हम इस सरकार में अपना भरोसा खो रहे हैं।

देश का ध्रुवीकरण हो रहा

देश का ध्रुवीकरण हो रहा

इंडियन एक्सप्रेस को दिए अपने साक्षात्कार में कार्डिनल ने कहा कि मैं इस बात को मानता हूं कि इतने बड़े देश में इस तरह की घटनाएं होती है, लेकिन आप सरकार के कदम का कैसे मूल्यांकन करेंगे, घटना के बाद जिस तरह से सरकार कार्रवाई करती है वह काफी अहम होता है। देश को धर्म के आधार पर बांटा गया है, यह लोकतांत्रिक देश के लिए काफी खराब है, मैं चाहता हूं कि मेरा देश एकजुट रहे और सेक्युलर फैब्रिक हमेशा मजबूत रहे। लेकिन अब देश धर्म के आधार पर बंट गया है और इसका ध्रुवीकरण हो रहा है, हमे इसके खिलाफ लड़ना चाहिए।

क्या है मामला

क्या है मामला

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते 30 पादरियों व सेमिनरीज को मध्य प्रदेश के सतना के गांव में पुलिस ने हिरासत में लिया था। ये सभी पादरी और सेमिनरीज गांव में कैरल गा रहे थे, जिसक चलते बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यहां जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने यहां लोगों को गिरफ्तरा कर लिया था। एक पादरी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है, जिसके खिलाफ धर्म परिवर्तन का मामला दर्ज कराया गया है।

सकारात्मक रही मुलाकात

सकारात्मक रही मुलाकात

इस घटना के बाद सीबीसीई के पादरियों के एक दल ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से बुधवार को मुलाकात की थी और घटना के बाद अपनी चिंता और नाराजगी जाहिर करते हुए न्याय की मांग की थी। इस बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री अल्फोंस कन्ननथानन, राज्यसभा के वाइस चेयरमैन पीजे कूरियन भी मौजूद थे। राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद पादरियों के दल ने कहा कि मुलाकात काफी सकारात्मक रही है और उन्होंने तुरंत कार्रवाई का भरोसा दिया है, उन्होंने कहा कि मैं देखुंगा कि इसमे न्याय हो। हमे भरोसा कि वह अपना श्रेष्ठ देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+