कांग्रेस नेता कमलनाथ का विमान रास्ता भटका, 40 मिनट बाद खेत में उतारा गया
कमलनाथ ने बताया कि संकेत नहीं मिलने के कारण ऐसा हुआ है। इसके कारण झोतेश्वर साढे दस की वजह 11.05 बजे पहुंचे। झोतेश्वर हेलीपेड पर कांग्रेस नेता सुरेश पचैरी सहित जिले के नेताओ ने कमलनाथ की आगवानी की
नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कमलनाथ का हेलीकॉप्टर आज भटककर नरिसंहपुर जिले के करेली पहुंच गया जबकि कमलनाथ को झोतेश्वर जाना था। कमलनाथ सुबह दस बजे छिंदवाडा से नरसिंहपुर के झोतेश्वर के लिए रवाना हुए थे। लेकिन हेलीकाप्टर जिले की सीमा में आने के बाद भटक गया। वह गोटेगांव तहसील में आने की अपेक्षा करेली तहसील के कोदसा गांव के पास पहुंच गया। वहां उसे एक खेत में उतारा गया। वहां कुछ समय रुकने के बाद हेलीकाप्टर ने फिर उड़ान भरी।

कमलनाथ ने बताया कि संकेत नहीं मिलने के कारण ऐसा हुआ है। इसके कारण झोतेश्वर साढे दस की वजह 11.05 बजे पहुंचे। झोतेश्वर हेलीपेड पर कांग्रेस नेता सुरेश पचैरी सहित जिले के नेताओ ने कमलनाथ की आगवानी की। यहां से भगवती राजराजेश्वरी देवी के दर्शन पूजा अर्चन कर भगवान सिद्धेश्वर के मंदिर पहुंचे। गोटेगांव तहसील के तहत आने वाले धार्मिक स्थल झोतेश्वर के मणिदीप आश्रम मे शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती और कमलनाथ के बीच एकांत मे आधा घंटा तक वार्ता चली।
खेत में हेलीकॉप्टर उतारने के बाद पायलट ने ग्रामीणों से रास्ता पूछा। कमलनाथ का हेलीकॉप्टर खेत से पांच मिनट बाद वहां से रवाना हो गया। इधर गोटेगांव के झोतेश्वर आश्रम में कलमनाथ का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। करीब आधा घंटे में कमलनाथ झोतेश्वर आश्रम पहुंच गए। जहां नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।












Click it and Unblock the Notifications