बिहार: चिराग पासवान का मुख्यमंत्री पर सबसे बड़ा हमला, LJP सत्ता में आई तो नीतीश कुमार जेल के भीतर होंगे

नई दिल्ली- लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने जदयू सुप्रीमो और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोल दिया है। उन्होंने दावा किया है कि अगर लोक जनशक्ति पार्टी सत्ता में आई तो नीतीश कुमार जेल के भीतर होंगे। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाली आज अखबारों में छपे एक पूरे विज्ञापन को ट्वीट करके भी उनपर तंज कसा है कि भाजपा के साथी जिस तरह से उनके साथ गठबंधन की ईमानदारी बरत रहे हैं, नीतीश को भी वैसा ही करना चाहिए।

Recommended Video

    Bihar Election 2020: Chirag Paswan का बड़ा हमला, LJP सत्ता में आई तो भेजेंगे जेल | वनइंडिया हिंदी
    Chirag Paswans biggest attack on Chief Minister, Nitish Kumar will be in jail if LJP comes to power

    लोजपा सांसद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ सबसे जोरदार चुनावी हमला किया है। उन्होंने कहा है कि, 'अगर हम सत्ता में आए तो नीतीश कुमार और उनके अफसर जेल के भीतर होंगे।' बक्सर के डुमरांव में एक रैली को संबोधित करते हुए नीतीश पर उन्होंने इतना बड़ा हमला किया है। चिराग ने आरोप लगाया कि 'बिहार में शराब बंदी नाकाम हो गई। अवैध शराब खुलेआम बेचे जा रहे हैं और नीतीश कुमार उसके बदले रिश्वत ले रहे हैं।'

    लोजपा नेता ने भाजपा समर्थकों से ट्विटर के जरिए अपील की है कि "आप सभी से अनुरोध है कि जहां भी एलजेपी के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है उन सभी स्थानों पर बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को लागू करने के लिए लोजपा के प्रत्याशीयों को वोट दें व अन्य स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के साथियों बीजेपी को दें।आने वाली सरकार नीतीश-मुक्त सरकार बनेगी।"

    यही नहीं एक और ट्वीट में उन्होंने आज अखबारों में छपे एक पूरे पन्ने का विज्ञापन लगाकर भी नीतीश कुमार पर जोरदार तंज कसने की कोशिश की है। उन्होंने अकेले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाले विज्ञापन को लेकर लिखा है, "आदरणीय नीतीश कुमार जी को प्रमाण पत्र की आवश्यकता ख़त्म होती नहीं दिख रही है। बीजेपी के साथियों का नीतीश कुमार जी को पूरे पन्ने का विज्ञापन और प्रमाण पत्र देने के लिए शुक्रगुज़ार होना चाहिए और जिस तरीक़े से भाजपा गठबंधन के लिए ईमानदार है वैसे ही नीतीश जी को भी होना चाहिए।"

    गौरतलब है कि इस चुनाव में खुद को मोदी का हनुमान बताने वाले चिराग ने नीतीश कुमार को निशाने पर ले रखा है और उनपर कोई भी हमले का मौका छोड़ नहीं रहे हैं। बिहार में 28 अक्टूबर, 3 नवंबर, 7 नवंबर को चुनाव होने हैं और नतीजे 10 दिसंबर को आएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+