Bihar Bridge Collapse: पुल गिरने की घटनाओं पर बोले चिराग पासवान, बिहार में भ्रष्टाचार तो हुआ है

Chirag Paswan Interview: बिहार में लगातार पुल गिरने के मामले में सियासी पारा हाई है। वही इस मामले में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पुल गिरने की घटनाओं को भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला मानते हैं। समाचार एजेंसी एएनआई को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने माना है कि बिहार में लगातार पुल गिर रहे हैं, इसका मतलब है कि जहाँ-जहाँ पुल गिरे है,वहां भ्रष्टाचार तो हुआ हैं।

चिराग पासवान ने आगे कि पुल निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता से समझौता हो रहा है, इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। हालांकि उन्होंने नीतीश कुमार की सरकर का बचाव करते हुए कहा कि पुल गिरने की घटनाएं एक गंभीर विषय है और बिहार सरकार भी इसको उतनी ही गंभीरता से ले रही है। ज्ञात हो कि 10 जुलाई तक मात्र तीन सप्ताह के भीतर बिहार में 14 पुल ढह चुके हैं।

Chirag Paswan on Bihar Bridge Collapse

चिराग पासवान ने एएनआई को दिए एक साक्षात्कार इंडिया गठबंधन के संविधान खतरे में होने वाले आरोपों पर भी खुलकर जवाब दिया है। उन्होंने भविष्य में बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर देखे जाने समेत कई सवालों का जवाब दिया है। यह इंटरव्यू आज शाम 5 बजे ANI न्यूज़ के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित होगा। आप यह पूरा इंटरव्यू वन इंडिया हिंदी पर भी पढ़ पाएंगे।

नीतीश के बचाव में चिराग

ज्ञात हो कि इसे पहले भी अपने एक बयान में चिराग पासवान ने बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के आरोपों पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि जो लोग लूटने की बात कर रहे हैं. ये देखना चाहिए कि किसके शासनकाल में पुल का निर्माण हुआ था। चिराग ने कहा था कि यही लोग सत्ता में थे, जिनके समय में यह पुल बना। एनडीए की सरकार आने के बाद पुल का निर्माण हो गया, ऐसी बात तो नहीं है। केन्द्रीय मंत्री
चिराग पासवान ने कहा था कि जांच के बाद निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें निर्मला सीतारमण तोड़ देंगी मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड? चिदंबरम क्यों रह गए पीछे? पढ़िए बजट से जुड़े दिलचस्प तथ्य

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+