फिर बाहर आया डोकलाम का जिन्न, इस बार भारी संख्या में चीन सेना ने दी दस्तक, भारत सतर्क
नई दिल्ली। डोकलाम का जिन्न एक बार फिर बाहर आया है। पांच महीनों पहले 73 दिनों तक चले डोकलाम विवाद के बाद अब सैटलाइट से जो फोटो जारी हुई है, वो हैरान करने वाली है। इन तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी उत्तरी डोकलाम में फिर से कंस्ट्रक्शन का काम शुरू कर दिया है। वहीं, भारतीय सुरक्षा बलों को भी लगता है कि डोकलाम में एक बार फिर चीन की गतिविधियों को देखा गया है और इस बार बड़ी संख्या में उनके जवान दिखाई दे रहे हैं। सेना के मुताबिक, सर्दियां थोड़ी कम होते ही चीन ने नॉर्थ डोकलाम में फिर से दस्तक दी है। कांग्रेस ने तस्वीरें जारी कर कहा है कि इस क्षेत्र में चीन ने दो मंजिला इमारत बनाई है।

भारतीय सेना की वेट-एंड-वॉच की नीति
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, सेना के एक अधिकारी ने बात करते हुए कहा कि नॉर्थ डोकलाम में चीनी सेना ने इंफ्रस्ट्रक्चर भी बनाया है। इसलिए किसी स्थिति को अंजाम देने के लिए भारतीय सेना वेट-एंड-वॉच की नीति अपना रही है। सैटेलाइट तस्वीरों से साफ दिखाई दे रहा है कि पूरा डोकलाम क्षेत्र विवादों में पड़ा है। इसके बायीं ओर सिक्किम क्षेत्र में डोका ला में इंडियन पोस्ट है तो वहीं पूर्व में डोकलाम और चीन के बीच सिंचे ला पास है। वहीं, इस उत्तर में कोई विवाद नहीं है, जहां चुंबी घाटी है।

1,600 चीनी सैनिक मौजूद होने की संभावना
रिपोर्ट के मुताबिक, डोकलाम के उत्तरी क्षेत्र में करीब 1,600 चीनी सैनिक मौजूद हो सकते हैं, जहां हेलीपैड, शेल्टर, हथियार, चीनी टैंक की मौजूदगी पाई गई है। हालांकि, चीनी सेना की संख्या को लेकर अभी-अभी पुख्ता जानकारी नहीं है। लेकिन यह तो तय है कि चीन ने एक बार फिर उस विवादित जमीन पर दस्तक दी है, जहां विवाद खड़ा होने वाला है।

सीमा पर घुसपैठ बढ़ी
हाल ही में आर्मी चीफ बिपिन रावत ने कहा था कि चीन अगर ताकतवर है, तो हमें भी कम नहीं समझे। वहीं, अरुणाचल प्रदेश के तूतिंग क्षेत्र में भी हाल ही के दिनों में चीनी सेना की घुसपैठ देखने को मिली थी, जहां वे रोड बनाने के उद्देश्य से आए थे। हालांकि, इंडियन आर्मी की प्रतिक्रिया के बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा था। वहीं, पिछले साल दोनों देशों ने मिलकर आपसी सहमति से 28 अगस्त को खत्म कर दिया था, लेकिन सैटेलाइट तस्वीरों से पता लगता है कि चीन ने यह क्षेत्र कभी छोड़ा ही नहीं था, यहां तक कि उन्होंने अपने कंस्ट्रक्शन को भी जारी रखा था।












Click it and Unblock the Notifications