लद्दाख में 5 किलोमीटर तक घुस आया ड्रैगन, क्या करेंगे मोदी साहब?

India China
लद्दाख। चीन ने एक बार फिर से घुसपैठ के प्रयास किये हैं। इस बार चीनी सैनिक जीमनी रास्ते से नहीं बल्क‍ि स्थानीय पेंगोंग झील में नाव पर बैठकर आये। इसकी सूचना जैसे ही भारतीय सेना को मिली, उसने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए उन्हें खदेड़ दिया।

इस खबर का दावा एक अंग्रेजी अखबार ने किया है। खबर के मुताबिक यह घटना 24 जून की है। खबर है कि चीनी सैनिकों ने खारे पानी की झील पेंगोंग के जरिये की। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के करीब आधा दर्जन जवान नाव पर बैठकर करीब 5 किलोमीटर तक भारत में घुस आये। बताया जाता है कि सैनिक हाईस्पीड इंटरसेप्टर बोट में सवार थे।

आपको बताना चाहेंगे कि हाल ही में चीन का एक हेलीकॉप्टर भारतीय सीमा के अंदर आ गया था। इन सभी पर अभी तक मोदी सरकार ने कोई बड़ा ऐक्शन नहीं लिया है।

महत्वपूर्ण सवाल

यूपीए के कार्यकाल में जब-जब चीनी सैनिकों ने इस प्रकार की घुसपैठ की, तब-तब नरेंद्र मोदी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को निशाना बनाया, अब देखना होगा कि मोदी सरकार इस घुसपैठ पर क्या करती है।

अगर भारत चीन मामलों में इंटरेस्ट है तो जरूर पढ़ें-

विशेष 1. कूटनीति में भारत के आगे चारों खाने चित हुआ चीन

विशेष 2. चीनी ड्रैगन परेशान, इसीलिये भेजे घोड़ों पर 100 जवान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+