भाजपा की जीत पर चीनी मीडिया बोला अब भारत समझौता नहीं करेगा

चीनी मीडिया ने भाजपा की यूपी-उत्तराखंड में जीत को चीन के लिए बताया बुरी खबर, इस जीत के बाद अब भारत का रुख बदलेगा।

नई दिल्ली। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद जिस तरह से भाजपा को यूपी और उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है उसका असर ना सिर्फ देश में बल्कि पड़ोसी मुल्क चीन में भी देखने को मिल रहा है। चीन की मीडिया ने भाजपा की जीत को चीन के खिलाफ बताते हुए लिखा है कि भाजपा की जीत बीजिंग के लिए अच्छी खबर नहीं है। चीन के सरकारी मीडिया संस्थान ग्लोबल टाइम्स ने भाजपा की जीत को अच्छी खबर नहीं बताया है।

2019 में भी मोदी की होगी जीत

2019 में भी मोदी की होगी जीत

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की न्यूज एजेंसी ग्लोबल टाइम्स ने अपने लेख में लिखा है कि भाजपा की जीत के बाद अब दोनों देशों के बीच समझौता और भी मुश्किल हो जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी का देश की राजनीति में सख्त रूख और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कठोर होता रवैया अब और कठोर होगा। चीन की मीडिया ने इसके साथ ही यह भी लिखा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा जीत हासिल करेगी।

अब भारत समझौता नहीं करेगा

अब भारत समझौता नहीं करेगा

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री ने भारत की छवि को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है जोकि कभी भी किसी देश के आहत नहीं करने का रवैया रखता था, वह भारत अब अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर साफ रुख अख्तियार करने लगा है और अपने हितों को साधने लगा है। अगर प्रधानमंत्री मोदी अगला चुनाव जीतते हैं तो भारत का मौजूदा सख्त रवैया आगे और भी मजबूती से आगे बढ़ेगा, इसका परिणाम यह होगा कि अन्य देशों के साथ समझौता करना मुश्किल होगा।

पीएम ने भारता-सिनो सीमा पर मनाई दिवाली

पीएम ने भारता-सिनो सीमा पर मनाई दिवाली

उदाहरण के तौर पर चीनी मीडिया ने लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी अब भारतीय सेना के जवानों के साथ सिनो-भारत की सीमा पर दीवाली मनाने जाते हैं। बीजिंग और दिल्ली के बीच सीमा विवाद के मुद्दे को देखें तो अभी तक इस विवाद का कोई समाधान नहीं निकला है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने सिनो-भारत सीमा पर दीवाली मनाकर अपना रुख साफ कर दिया है।

भारत कर रहा है शक्ति संतुलन

भारत कर रहा है शक्ति संतुलन

हालांकि चीनी मीडिया पीएम मोदी के सख्त रुख के साथ यह भी लिखता है कि मोदी ने चीन के साथ कई आपसी मसौदे भी साइन किए हैं, जिसमें शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गेनाइजेशन का सदस्य बनना अहम है। एक तरफ जहां पीएम मोदी ने चीन के साथ मसौदौं पर हस्ताक्षर किए हैं तो दूसरी तरफ उन्होंने अमेरिका व जापान के साथ रक्षा सौदों पर भी हस्ताक्षर किए हैं। अमेरिका को अपना सहयोग देकर पीएम एशिया-पैसिफिक में ताकतों को समानांतर करने का प्रयास कर रहे हैं, पीएम मोदी दक्षिणी चीन की समुद्री सीमा पर भी अमेरिका के साथ सहयोग करके अपनी क्षमता को दर्शा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+