चीन: शिक्षक ने उठाया खौफनाक कदम, 23 बच्चों के खाने में मिलाया जहर

बीजिंग। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को चीन के हेनान प्रांत में एक किंडरगार्टन शिक्षक को 23 बच्चों के भोजन में नाइट्रेट (जहर) डालने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। जिआओजुओ के मेंगमेंग किंडरगार्टन में कई बच्चों को बेहोशी और उल्टी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला जिआओजुओ के मेंगमेंग किंडरगार्टन का है। एक रिपोर्ट के अनुसार, हालत में सुधार होने के बाद ज्यादातर बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को चीन के हेनान प्रांत में एक किंडरगार्टन शिक्षक को 23 बच्चों के भोजन में नाइट्रेट (जहर) डालने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

स्थानीय सुरक्षा विभाग के अनुसार यह घटना 27 मार्च को जियानोजुओ शहर में मेंगेंग किंडरगार्टन में हुई थी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अचानक एक साथ इतने बच्चे बीमार होने के कारण पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि, शिक्षक ने दलिया ने नाइट्रेट को मिला दिया था। एक बच्चे का अभी भी इलाज चल रहा है, जबकि सात अन्य अभी भी अस्पताल में हैं। अन्य 15 बच्चों को पहले ही छुट्टी दे दी गई है।

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक बच्चे के परिजन ली ने कहा कि 25 मार्च को उन्हें किंडरगार्टन के एक शिक्षक ने फोन कर बताया कि उनके बच्चे ने कुछ खा लिया जिसके बाद उसने उल्टी की और बेहोश हो गया। वहां पहुंचने पर मुझे मेरा बच्चा बेहोश मिला। उसकी पैंट उल्टी से भरी थी। वहां और भी बच्चे थे जो उल्टियां कर रहे थे और पीले पड़ गए थे। सभी बच्चे एक ही ग्रेड के हैं।

जहर के शिकार हुए एक बच्चे के परिजन ने बताया कि उसके बच्चे के पेट की सफाई करनी पड़ी। जांच में बच्चों के पेट में नाइट्रेट के रूप में जहरीला पदार्थ खाने का पता चला था। बता दें कि, नाइट्रेट एक कार्सीनोजेन और हैवी मेटल होता है जो गलती से खा लेने पर लिवर और गुर्दे को नुकसान पहुंचाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+