कश्मीर घाटी में पहली बार प्रदर्शनकारियों ने लहराए चीन के झंडे
बारामुला। ब्रिक्स सम्मेलन के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के गोवा आने के बाद उसी दिन शाम को बारामुला में पहली बार चीन के झंडे लहराए गए। जुम्मे की नवाज के बाद बारामुला की गलियों में कुछ प्रदर्शनकारियों ने चीन और पाकिस्तान के झंडे लहराए।

आपको बता दें कि बुरहान वानी की मौत के बाद भड़की हिंसा के चलते प्रदर्शनकारी पाकिस्तान के झंडे तो अक्सर लहराते थे, लेकिन यह पहली बार है जब घाटी में चीन के झंडे लहराए गए हैं।
यह घटना जम्मू-कश्मीर के बारामुला के पुराने शहर में स्थित ईदगाह के पास हुई है। बारामुला के एक निवासी ने बताया कि चीन के झंडे लहराने वाले लोगों ने अपने चेहरे पर मास्क पहन रखा था।
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि प्रदर्शनकारी नारे भी लगा रहे थे और उन लोगों के हाथ में जो झंडे थे उनमें से एक पर चीन से मदद मांगे जाने का नारा लिखा हुआ था। लोगों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों का संख्या 4-5 थी।
जब प्रदर्शनिकारियों ने उस समय ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसवाले पर पत्थरों से हमला शुरू कर दिया तो उन्हें भगाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।












Click it and Unblock the Notifications