लेह की सीमा पर आमने-सामने आए भारत और चीन के सैनिक, बढ़ी तनातनी

चीनी सेना के जवान बुधवार को LAC पर आए और करीब आधी रात तक वहां रहे। रात में वापस जाने के बाद अगली सुबह वे फिर से वहां आ पहुंचे।

नई दिल्ली। भारत और चीन की सेनाओं के बीच एक बार फिर तनातनी का माहौल बन रहा है। अरुणाचल मुद्दे पर बढ़े विवाद के बीच लेह के डेमचोक इलाके में पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) और आईटीबीपी के जवानों के बीच तनाव बढ़ा है। PLA के जवान लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के पार भारतीय सीमा के करीब हैं और वापस जाने से इनकार कर रहे हैं।

itbp

बताया जा रहा है कि इस एरिया में भारतीय सीमा पर कुछ असैनिक परियोजना चल रही है जिस पर चीन आपत्ति जता रहा है। इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी के आईटीबीपी जवानों के बीच दिवाली मनाने के बाद हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, PLA के जवान बुधवार को LAC पर आए और करीब आधी रात तक वहां रहे। रात में वापस जाने के बाद अगली सुबह वे फिर से वहां आ पहुंचे। फिलहाल दोनों देशों के जवान आमने सामने हैं। 2014 में भी चीनी सेना ने डेमचौक तक घुसपैठ की थी। चीन ने यहां चल रही सिंचाई परियोजना का विरोध किया था।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर से अरुणाचल प्रदेश के बीच सीमा को लेकर भारत और चीन के बीच लंबे समय से विवाद है। यह सीमा करीब 4000 किलोमीटर लंबी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+