Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गलवान घाटी में पीछे हटी चीन की सेना, तो कांग्रेस बोली मांफी मांगें पीएम मोदी

नई दिल्ली- गलवान घाटी में भारत और चीन दोनों की सेना अपनी-अपनी स्थिति से पीछे की ओर खिसक चुके हैं। चीन ने आधिकारिक बयान जारी करके कबूल किया है कि भारत के साथ बढ़ते तनाव को कम करने के लिए उसने अपनी सेना को पीछे हटाने का फैसला किया है। जिस पेट्रोलिंग प्वाइंट 14 को लेकर दोनों देशों की सेना आमने-सामने थी, वहां से दोनों के जवान कुछ किलोमीटर पीछे खिसक चुके हैं। लेकिन, भारत के अंदर एक अलग सियासी मोर्चा खुला हुआ है, जिसमें कांग्रेस ने अब चीन की सेना के पीछे हटने पर प्रधानमंत्री मोदी से माफी मांगने को कहा है। कांग्रेस ने कहा है कि खुद प्रधानमंत्री या रक्षा मंत्री देश की जनता के सामने आकर इस स्थिति को साफ करें कि अभी लद्दाख में क्या स्थिति है।

Recommended Video

    India China Tension : Galwan में पीछे हटा चीन, Congress बोली मांफी मांगें PM Modi | वनइंडिया हिंदी
    सेना को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं- कांग्रेस

    सेना को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं- कांग्रेस

    पूर्वी लद्दाख के गलवान इलाके में पेट्रोलिंग प्वाइंट 14 से भारतीय और चाइनीज सेना के पीछे हटने के संकेतों के बीच कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोमवार को नए सिरे से हमला बोल दिया है। कांग्रेस ने पीएम मोदी से उनके पुराने बयान के लिए माफी मांगने को कहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि न तो कोई भारतीय इलाके में आया है और न ही किसी ने भारतीय सेना के किसी पोस्ट को कब्जा ही किया है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा है कि, 'हमारी बहादुर सेना चाइनीज पीएलए को पीछे ढकेलने की कोशिश कर रही है और हम ये रिपोर्ट देखकर खुश हैं कि हम सफल हो गए हैं। हमें अपनी सेना पर गर्व है। सेना की क्षमता को लेकर तो हमारे मन में कभी कोई शंका ही नहीं रही है। उन्होंने पहले भी ऐसा किया है....चाहे वो पाकिस्तान हो या चीन....हमारी सीना को किसी की सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।'

    देश से माफी मांगें पीएम मोदी- कांग्रेस

    देश से माफी मांगें पीएम मोदी- कांग्रेस

    इसके बाद कांग्रेस के प्रवक्ता ने पिछले महीने ऑल पार्टी मीटिंग में पीएम मोदी के बयान का हवाला देकर कहा कि, 'बयान को दुर्भाग्य से दो घंटे के भीतर ही चीन की सरकार ने भारत के प्रधानमंत्री से क्लीनचिट के रूप में इस्तेमाल किया।'......उन्होंने कहा, 'उसके साथ ही चीन सरकार के बयान में भी कहा गया कि गलवान घाटी उनकी थी। यह उनकी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि प्रधानमंत्री जितने बड़े कद से कोई ऐसा शब्द कहता है, जिसे चीन ने फौरन लपक लिया और उसे क्लीनचिट के रूप में इस्तेमाल किया। पूरी दुनिया देख रही थी।' इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि 'पीएम मोदी को इस मौके का फायदा उठाना चाहिए....राष्ट्र को संबोधित करना चाहिए, देश को विश्वास में लेना चाहिए, देश से माफी मांगनी चाहिए....कहें कि हां मुझसे गलती हो गई। मैंने आपको गुमराह किया या वो कोई दूसरे शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं कि अपने आकलन में मैं गलत था। '

    देश को बताएं लद्दाख के हालात

    देश को बताएं लद्दाख के हालात

    कांग्रेस इतने पर ही नहीं रुकी। पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश को बताना चाहिए कि, 'चाइनीज X किलोमीटर पीछे हट गए हैं' और स्पष्ट करें 'हमारा कितना इलाका अभी भी उनके कब्जे में है।' खेड़ा ने कहा कि 'सभी 6 या 7 प्वाइंट जिसके बारे में पढ़ रहे हैं.....उन्हें (पीएम मोदी) बाहर आना चाहिए और देश को विश्वास में लेकर स्पष्ट करना चाहिए कि न केवल उनका पिछला बयान दुर्भाग्यपूर्ण था, बल्कि हमारा कितना इलाका अभी भी उनके कब्जे में है, वो कितनी दूर तक आ गए थे और अब वे अब कितनी दूर पीछे हटे हैं।' वे बोले कि या तो प्रधानमंत्री या रक्षा मंत्री को देश को बताना चाहिए कि 'लद्दाख बोर्डर पर कैसे हालात हैं।'

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+