चीनी सेना ने किया भारतीय वायुसीमा में घुसपैठ

chinese helicopter
नई दिल्‍ली। चीन के विदेश मंत्री वैंग यी ने भारत की विदेश मंत्री सुष स्‍वराज से मुलाकत की। मुलाकात किए जाने के ठीक एक दिन बाद ही चीनी सेना ने भारतीय वायुसीमा का उल्‍लंघन करते हुए अपना एक हेलीकाॅप्‍टर भारत की सीमा में भेज दिया।

बता दें कि चीनी वायूुसेना का यह हेलीकॉप्‍टर भारतीय सीमा के अंदर उत्‍तराखंड के जोशीमठ इलाके तक आया था। इलाके का पूरा दौरा करने के बाद बिना किसी को कुछ नुकसान पहुंचाए हुए यह हेलीकॉप्‍टर वापस चीन की सीमा में प्रवेश हो गया। भारतीय नौजवान चीनी सेना की इस हरकत को सिर्फ बारीकी से देखते रहे। सेना के मुताबिक यह हेलीकॉप्‍टर 13 जून को भारतीय सीमा में घुसा था।

इंडो- तिब्‍बत बार्डर पुलिस (आईटीबीपी) के अधिकारियों ने बताया कि यह हेलीकॉप्‍टर 13 जून को सुबह करीब 8.45 मिनट पर उत्‍तराखंड के जोशीमठ इलाके के इर्द-गिर्द घूमा और उसके बाद नजदीक की पहाडि़यों में गुम हो गया। हालंाकि आईटीबीपी के अधिकारियों ने इस मामले की रिपोर्ट बनाकर गृह मंत्रालय को सौप दी है। देखना ये है कि मोदी कैबिनेट के अंदर गृह मंत्रालय का पद संभाल रहे राजनाथ सिंह क्‍या एक्‍शन लेते हैं?

गौरतलब है कि इससे पहले चीनी सेना ने कई बार भारतीय वायुसमी और थल सीमा का उल्‍लंघन किया है। पिछले वर्ष 21 जुलाई को चीनी सेना की एक टुकड़ी उत्‍तराखंड के चमोली जिले में घुसपैठ करने की कोशिश की थी। हालांकि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद उन्‍हें पीछे हटना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+