LAC : सुब्रमण्यम स्वामी का मोदी सरकार पर तंज, कहा- भारतीय मीडिया की खबरों पर चीनी हंस रहे हैं...

नई दिल्ली, 13 सितंबर: पूर्व कैबिनेट मंत्री और बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने चीन के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसा है। स्वामी ने कहा कि मोदी सरकार के हवाले से भारतीय मीडिया में आई खबरों पर चीनी हंस रहे हैं। मीडिया में सूत्रों के हवाले से लिखा गया कि भारत और चीन की सेनाओं ने सोमवार को पूर्वी लद्दाख में गोगरा-हॉटस्प्रिंग्स क्षेत्र में गश्त चौकी-15 के गतिरोध वाले स्थान से सैनिकों को पीछे हटाने की पांच दिवसीय प्रक्रिया के तहत अग्रिम मोर्चे के अपने सैनिकों को पीछे के स्थानों पर भेज दिया। इसके साथ ही वहां के अस्थायी बुनियादी ढांचे को भी ध्वस्त कर दिया गया है।

Recommended Video

    LAC से चीनी सेना की वापसी की खबर पर Subramanian Swamy का मोदी सरकार पर तंज | वनइंडिया हिंदी *News
    chinese are laughing subramanian swamy tweet on media reports on LAC

    मीडिया रिपोर्ट्स में क्या कहा गया ?

    मीडिया रिपोर्ट्स में सोमवार को कहा गया कि लंबी वार्ता के बाद चीन अपने सैनिकों को पीछे हटाने के लिए तैयार हो गया। पूर्वी लद्दाख में एलएसी के पास विवादित क्षेत्र में घुस आए चीनी सैनिक आज इस इलाके को पूरी तरह से खाली कर देंगे। इसके साथ ही चीन की घुसपैठ को देखते हुए भारत ने इस पूरे इलाके में अपने जो सैनिक तैनात किए थे वहां से उनकी वापसी सुनिश्चित की जाएगी।

    सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा - चीन हंस रहा है...

    सुब्रमण्यम स्वामी ने इन खबरों को लेकर मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, मोदी सरकार के हवाले से मीडिया पर आई खबरों, 'भारत और चीन एलएसी के दोनों ओर खाली हो गए हैं' पर हंस रहे हैं। सच्चाई: चीन भारतीय जमीन से हट गया है और भारत भारतीय जमीन से हट गया है। इस प्रकार, चीन का दावा है: "जो मेरा है वो मेरा है और जो तुम्हारा है वह भी मेरा है।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+