धौला सदिया पुल बनाने पर चीन की 'धमकी', अरुणाचल प्रदेश में सावधानी बरतने को कहा
चीन के विदेश मंत्रालय ने भारत से कहा है- हमें उम्मीद है कि अरुणाचल प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में भारत संयमित और संतुलित रवैया अपनाएगा।
नई दिल्ली। हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में धौला सदिया पुल का उद्घाटन किया गया है, जिसके बाद से चीन की चिंता बढ़ गई है। सोमवार को चीन ने भारत से कहा है कि अरुणाचल प्रदेश में भारत को सावधानी बरतने और संयम से काम लेना चाहिए। आपको बता दें कि इस पुल का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार यानी 26 मई को किया था।

चीन के विदेश मंत्रालय ने भारत से कहा है- हमें उम्मीद है कि अरुणाचल प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में भारत संयमित और संतुलित रवैया अपनाएगा। चीन ने भारत से कहा है कि विवादित इलाकों का संयुक्त नियंत्रण, शांति और बॉर्डर के इलाकों में सौहार्द बहुत जरूरी है, दोनों देशों के बीच के विवादित मुद्दों को सुलझाया जाना चाहिए।
यह पुल ब्रह्मपुत्र नदी पर बना हुआ है, जो 9.2 किलोमीटर लंबा है। यह पुल असम और अरुणाचल प्रदेश की दूरी को 165 किलोमीटर कम कर देगा। इससे पहले की तुलना में लोगों का करीब 5 घंटे का समय बचेगा। आपको बता दें कि चीन अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों पर अपना दावा जताता है और इसे दक्षिण तिब्बत का हिस्सा मानता है।












Click it and Unblock the Notifications