लद्दाख में पकड़े गए चीनी सैनिक को लेकर आया भारतीय सेना का बयान, बताया कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख के चुमार-डेमचोक से चीन के सैनिक के पकड़े जाने को लेकर भारतीय सेना ने बयान जारी किया है। भारतीय सेना की ओर से बताया गया है कि चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) में कॉरपोरल रैंक के वांग यलांग को हिरासत में लिया गया है। सीमा के इस ओर आ जाने के बाद सोमवार सुबह उसे पकड़ लिया गया। खराब मौसम की वजह से उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में सुरक्षित रखने के लिए उसे खाना दिया गया, गर्म कपड़े दिए गए और ऑक्सीजन दी गई।

चीन ने की थी रिक्वेस्ट

चीन ने की थी रिक्वेस्ट

सेना की ओर से बताया गया है कि चीन सेना की तरफ से भारतीय सेना को बताया गया कि उनका एक सैनिक मिसिंग है और भारतीय सेना से उसे ढूंढ़ने के लिए दरख्वास्त भी की गई। जिसके बाद भारतीय सेना की ओर से चीनी सेना को उसके हिरासत में होने की जानकारी दी गई। सेना ने बताया है कि गलती से वो इस ओर आया है। चीनी सैनिक को प्रोटोकॉल के हिसाब से जरूरी प्रक्रिया पूरे करने के बाद चुशूल-मॉल्डो बीपीएम पॉइंट से वापस चीनी सेना को सौंपा जाएगा।

Recommended Video

    Chinese Soldier Captured in Ladakh : हिरासत में लिए गए शख्स से कई दस्तावेज बरामद | वनइंडिया हिंदी
     प्रोटोकॉल के अनुसार सैनिक चीनी सेना को वापस किया जाएगा

    प्रोटोकॉल के अनुसार सैनिक चीनी सेना को वापस किया जाएगा

    भारतीय सेना ने लद्दाख में चीनी सैनिक से लंबी पूछताछ की है। उसके पास से सिविल और मिलिट्री दस्तावेज भी मिलने की बात कही जा रही है। हालांकि यही माना जा रहा है कि गलती से वो इस तरफ आया। ऐसे में सेना तय प्रक्रिया का पालन करते हुए प्रोटोकॉल के अनुसार उसे चीनी सेना को वापस करेगी।

    भारत-चीन के रिश्तों में है तनाव

    भारत-चीन के रिश्तों में है तनाव

    बता दें कि भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में एलएसी पर करीब पांच महीनों से तनाव चल रहा है। जून में गलवान घाटी में दोनों देशों की सेनाओं में झड़प भी हुई थी। जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे।इसके बाद तनाव काफी बढ़ गया था। एलएसी पर तनाव कम करने के लिए दोनों देशों के बीच सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर कई बार बातचीत हुई है। हालांकि सीमा पर अभी भी तनाव बना हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+