चीन का नया पैंतरा, लद्दाख में पीएलए और भारतीय सेना के बीच पथराव की जानकारी नहीं
भारतीय सुरक्षाबलों ने लद्दाख में चीनी सैनिकों की भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश को मंगलवार को नाकाम कर दिया था।
नई दिल्ली। सिक्किम के डोकलाम सेक्टर में भारत और चीन के बीच पिछले दो महीने से गतिरोध जारी है। इसी बीच चीन भारतीय सैनिकों को पीछे हटाने के लिए कई तरह के पैंतरे अपनाता रहा है। बुधवार को जब चीन से लद्दाख में पैंगॉन्ग झील के किनारे भारतीय सीमा में पीएलए के जवानों के घुसने औृर टकराव को लेकर पूछा गया तो उसने मना कर दिया। चीन ने कहा कि पीएलए जवानों के भारतीय सीमा में घुसने को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
Recommended Video


चीन की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हु चुनयिंग से जब इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे इसकी जानकारी नहीं है।' उन्होंने कहा कि पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के जवान लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के चीनी हिस्से के पास हमेशा गश्त करते हैं। उन्होंने कहा, 'चीन भारत-चीन सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
आपको बता दें कि बता दें कि भारतीय सुरक्षाबलों ने लद्दाख में चीनी सैनिकों की भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश को मंगलवार को नाकाम कर दिया था। इसके बाद पथराव भी हुआ था और दोनों तरफ के लोगों को मामूली चोटें आईं थी। लद्दाख में ये टकराव ऐसे समय में हुआ है जब भारत और चीन के बीच बीते करीब दो महीनों से सिक्किम सेक्टर के डोकलाम में गतिरोध बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications