चीन पर निमोनिया के साए से भारत में अलर्ट! केंद्र सरकार ने राज्यों को जारी की एडवाइजरी
China Pneumonia: चीन में निमोनिया के बढ़ते मामलों के मद्देनजर भारत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एहतियात बरतने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सार्वजनिक स्वास्थ्य और अस्पताल की तैयारियों की तुरंत समीक्षा करने की सलाह दी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में उन्हें स्वास्थ्य विभाग में तैयारियों के उपायों की वरिष्ठ स्तर पर तुरंत समीक्षा करने की सलाह दी।

जिसमें अस्पताल के बिस्तरों की उपलब्धता, इन्फ्लूएंजा के लिए दवाएं और टीके, चिकित्सा ऑक्सीजन, एंटीबायोटिक्स, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई), परीक्षण किट और अभिकर्मक, ऑक्सीजन संयंत्रों और वेंटिलेटर की कार्यक्षमता और स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों पर संक्रमण नियंत्रण प्रथाएं शामिल है।
साथ ही मंत्रालय ने कहा कि सभी राज्य व केंद्रशासित प्रदेश 'कोविड-19 के संदर्भ में संशोधित निगरानी रणनीति के लिए परिचालन दिशानिर्देश' लागू करेंगे। जिला और राज्य निगरानी द्वारा ILI/SARI के रुझानों की बारीकी से निगरानी की जाएगी। श्वसन संबंधी बीमारी में वृद्धि मुख्य रूप से इन्फ्लूएंजा, माइकोप्लाज्मा निमोनिया, SARS-CoV-2 जैसे सामान्य कारणों से होती है। स्वास्थ्य मंत्रालय स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है।
नाक और गले के स्वैब की जांच
स्वास्थ्य मंत्रालय स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है, जिससे संकेत मिलता है कि किसी भी तरह की चिंता बढ़ाने की जरूरत नहीं है। राज्यों को बच्चों और किशोरों पर विशेष ध्यान देने के साथ SARI के साथ आने वाले रोगियों के नाक और गले के स्वैब भेजने के लिए भी कहा गया है। श्वसन रोगजनकों के परीक्षण के लिए स्वैब को राज्यों में स्थित वायरस रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लेबोरेटरीज (वीआरडीएल) में भेजा जाएगा।
किसी भी संभावित स्थिति को उत्पन्न होने से रोकने के लिए एहतियाती और सक्रिय तरीके से इन उपायों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है। इससे नागरिकों की सुरक्षा और भलाई भी सुनिश्चित होगी।
क्या कहता है WHO?
हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) ने एक जानकारी साझा की थी। जिसमें बताया गया था कि उत्तरी चीन के कुछ हिस्सों में सांस की बीमारी में तेजी से फैल रही है। इस वृद्धि को इन्फ्लूएंजा, माइकोप्लाज्मा निमोनिया, SARS-CoV-2 आदि के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि सर्दी के मौसम के आते ही श्वसन संबंधी बीमारियों में इजाफा हो जाता है। हालांकि, WHO ने चीनी अधिकारियों से अतिरिक्त जानकारी मांगी है। फिलहाल किसी भी तरह की चिंता की कोई वजह नहीं है।
निमोनिया के लक्षण जानें
- खांसी आना
- छाती में दर्द उठना
- थकान महसूस करना
- बुखार आना












Click it and Unblock the Notifications