हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती दादागिरी को अमेरिका ने बताया एक 'विध्वंसकारी ताकत'

नई दिल्ली। यूएस पैसिफिक कमांडर एडमिरल हैरी हैरिस ने गुरूवार को कहा है कि हिंद-प्रशांत महासागर में चीन को विध्यवंसकारी ताकत बताया है। कमांडर हैरिस ने साउथ चाइना सी विवाद पर एक सवाल का जवाब देते हुए रायसीना डायलॉग के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा साउथ चाइना सी में जिस तरह से चीन सिर्फ अपना दावा कर रहा है, जो कि आसियान देशों का भी हक है, ऐसे में वियतनाम, मलेशिया और फिलीपींस जैसे देश कैसे अपने आप को सुरक्षित रख पाएंगे।

चीन विध्वंस परिवर्तनकारी ताकत

चीन विध्वंस परिवर्तनकारी ताकत

हैरिस ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती दादागिरी को लेकर कहा, 'मुझे लगता है कि चीन इस क्षेत्र में एक विध्वंस परिवर्तनकारी ताकत है, जहां विश्वास की कमी के कारण वे उस जगह के मालिक मन बैठे हैं।' हैरिस ने कहा कि हमें 2018 में एकतरफा तरीकों के खिलाफ कड़े फैसले लेने चाहिए जो ग्लोबल कॉमन्स में बदलाव करने के लिए फ्रीडम ऑफ नेविगेश का इस्तेमाल करते हैं।

 इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन से निपटने के लिए काम एक साथ करना होगी

इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन से निपटने के लिए काम एक साथ करना होगी

हैरिस ने कहा कि हिंद और प्रशांत महासागर में शांति के लिए हमें सख्त फैसले लेने की जरूरत है। ईस्ट चाइना सी में चीन का जापान और ताइवन के साथ विवाद है। वहीं, वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई और फिलीपींस के साथ साउथ चाइना सी विवाद है, जो हाइड्रोकार्बन से संपन्न क्षेत्र है। वहीं, जापान के चीफ ऑफ स्टाफ कात्सोतुशी कावानो ने कहा कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन यथास्थिति को बदलने की कोशिश कर रहा है, ऐसे में भारत, यूएस, ऑस्ट्रेलिया और जापान को एक साथ मिलकर काम करना होगा।

2008 से भारतीय महासागर के क्षेत्रों में चीन का बढ़ रहा है प्रभाव

2008 से भारतीय महासागर के क्षेत्रों में चीन का बढ़ रहा है प्रभाव

इंडियन नेवी चीफ सुनिल लांबा ने कहा कि चीनी नौसेनिक 2008 से भारतीय महासागर के क्षेत्रों में अपने प्रभाव बढ़ा रहा है। यूएस पैसिफिक कमांडर एडमिरल हैरी हैरिस के अलावा नई दिल्ली में हुए रायसीना डायलॉग में इंडियन एडमिरल सुनिल लांबा, ऑस्ट्रेलियाई नेवी वाइस चीफ टीम बैरेट और जापान के चीफ ऑफ स्टाफ कात्सोतुशी कावानो ने अपनी राय रखी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+