चीन 1962 वाली गलती न करे, इस बार.. कवित्री अनामिका जैन अंबर ने दिया बयान, हुईं ट्रोल
अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीन और भारतीय सेना (china india face off in tawang) के बीच हुई झड़प पर कवित्री अनामिका जैन अंबर ने भाजपा सरकार के सपोर्ट में एक ट्टीट किया जिसके बाद वो जमकर ट्रोल हो रही हैं।

अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर (Tawang Sector) के पास एलएसी पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच 9 दिसंबर को झड़प हुई जिसमें दोनों सेनाओं के कुछ सैनिकों के घायल होने की भी सूचना आई। वहीं तवांग में चीनी सेना की घुसपैठ पर विपक्षी पार्टियों ने संसद में शीतकालीन सत्र में जमकर हंगामा काटा और मोदी सरकार पर कई सरकार उठाए। वहीं इस मामले को लकर कवित्री अनामिका जैन अंबर ने ऐसा ट्टीट कर दिया जिसके बाद वो जमकर ट्रोल हो रही हैं।

अनामिका ने ट्टीट में लिखा -चीन 1962 वाली गलती न करे, इस बार....
दरअसल, अनामिका जैन अंबर (Anamika Jain Amber) जो सोशल मीडिय पर खूब एक्टिव रहती हैं उन्होंने तवांग में भारतीय और चीनी सेना के बीच हुई झड़प पर रिएक्शन दिया और लिखा चीन 1962 वाली गलती न करे, इस बार सिंहासन पर नेहरू जी नहीं हैं। अनामिका जैन अंबर के इस ट्टीट पर बवाल मच गया और लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

चीन भारत में सैकड़ों मील घुस आया है और आप.....
अखिलेश नाम के यूजर ने लिखा
चीन घर में घुस गया और आपको मोदी जी की चापलूसी करने से फुरसत नहीं है। मैं जानता हूं की आपकी दुकान इसी से चलती है परंतु ये देश आप जैसे मोदी गुलामों से नही चलता है। पिछले 2 साल से चीन भारत में सैकड़ों मील घुस आया है और आप मोदी जी के तलवे चाट रहें है।

खाली राग दरबारी से हिंदुस्तान की आजादी का ज्ञान नहीं आता
राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा की नेहा यादव ने लिखा
'ये लो दरबारी कवि जी माफिवीरों के समर्थन में हाज़िर हो गईं! ये 2014 के बाद आजद हुए लोग हैं उसके पहले लीज पर थे। खाली राग दरबारी से हिंदुस्तान की आजादी का ज्ञान नहीं आता इसके लिए इतिहास की कुर्बानी समझना पड़ता है। कहीं चुपके से प्रधानसेवक ने चीन को चिट्ठी तो नहीं लिख दी?

1962 में भी हमारे सैनिक बहादुर थे। चीन को धूल चटाई थी
पवन नाम के यूजर ने लिखा यहां सैनिकों की पीठ थपथपाई जानी चाहिये।। बहादुर सैनिकों का भी मनोबल बढ़ाएं ।।। 1962 में भी हमारे सैनिक बहादुर थे। चीन को धूल चटाई थी । अमीक जमी नाम के यूजर ने लिखा पूरे पूरे गांव बसा दे रहा है चीन क्योंकि इस बार नेहरू जी नही लाल आंखों की निगरानी है












Click it and Unblock the Notifications