पाकिस्तान की फायरिंग में फंसे 50 स्कूली बच्चों को सेना ने बचाया
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से लगी LoC पर मंगलवार को पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर तोड़ा
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले की नौशेरा तहसील में स्कूल में फंसे 50 बच्चों को बचा लिया गया है। ये सभी बच्चे पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी के दौरान फंस गए थे। प्रशासन ने इन बच्चों को सुरक्षित निकालने के लिए बख्तरबंद वाहनों को लगाया था।

राजौरी के उपायुक्त डॉ शाहिद चौधरी ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से नौशेरा के अग्रिम क्षेत्रों में अंधाधुंध गोलीबारी की गई, जिसमें दो स्कूलों के साथ फंस गए। उन्होंने बताया कि छात्रों को सुरक्षित निकालने के लिए बुलेटप्रूफ वाहनों को लगाया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि सेहर हाई स्कूल में अब भी कुछ बच्चे फंसे हुए हैं।उपायुक्त ने बताया कि वह स्कूल प्रशासन और बच्चों के अभिभावकों के संपर्क में हैं। ताकि बच्चों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया जा सके।


आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से लगी LoC पर मंगलवार को पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर तोड़ा ।पाकिस्तान की तरफ से राजौरी के नौशेरा सेक्टर में हैवी फायरिंग की गई। इस बार पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा के स्कूलों को भी निशाना बनाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फायरिंग में दो स्कूलों के बच्चे फंस गए थे। जिन्हे बाद में सुरक्षाबलों ने बाहर निकाला।












Click it and Unblock the Notifications