Children's Day 2019: प्रियंका गांधी ने पंडित नेहरू के बारे में बताई ये खास बात, जिसने भी सुना हैरान रह गया

नई दिल्ली। आज भारत के पहले प्रधानमंत्री बने पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन हैं, पूरे देश में यह दिन 'बाल दिवस' के रूप में मनाया जा रहा है, भारत की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नेहरू का पूरा जीवन ही प्रेरणा से भरा रहा। उन्हें 'आधुनिक भारत का रचयिता' कहा जाता है, पंडित नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे और इसी वजह से उनका जन्मदिन 'बालदिवस' के रूप में मनाया जाता है, साल 1930 और 1940 के दशक में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से वह एक थे।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शेयर की खास बात

इस खास मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नेहरू से जुड़ी एक खास बात ट्विटर पर शेयर की है, प्रियंका ने लिखा है कि मेरे परदादा के बारे में मेरी पसंदीदा स्मृति वह है, जब वह सुबह 3 बजे काम से लौटे तो देखा कि उनके बिस्तर पर उनका बॉडीगार्ड सो रहा था, तो उन्होंने (नेहरू) गार्ड को कंबल ओढ़ाया और खुद बगल की कुर्सी पर सो गए। प्रियंका गांधी का ये ट्वीट इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बच्चों के बीच चाचा नेहरू के नाम से मशहूर थे जवाहर लाल

बच्चों के बीच चाचा नेहरू के नाम से मशहूर थे जवाहर लाल

मालूम हो कि बच्चों के बीच चाचा नेहरू के नाम से मशहूर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने स्वतंत्र भारत का जो स्वरूप आज हमारे सामने मौजूद है, उसकी आधारशिला रखी थी। आधुनिक भारत के निर्माण की राह बनाने के साथ ही उन्होंने देश के भावी सामाजिक स्वरूप का खाका भी खींचा था। दुनिया के पटल पर भारत आज अपने जिन मूल्यों आदर्शो के लिए जाना पहचाना जाता है, उसे स्वरूप प्रदान करने का श्रेय एक हद तक नेहरू को ही जाता है।

सर्वपल्ली राधाकृष्णन

सर्वपल्ली राधाकृष्णन

उनके बारे में सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने कहा था कि जवाहर लाल नेहरू हमारी पीढ़ी के एक महानतम व्यक्ति थे। वह एक ऐसे अद्वितीय राजनीतिज्ञ थे, जिनकी मानव-मुक्ति के प्रति सेवाएं चिरस्मरणीय रहेंगी। स्वाधीनता संग्राम के योद्धा के रूप में वह यशस्वी थे और आधुनिक भारत के निर्माण के लिए उनका अंशदान अभूतपूर्व था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+