कोविड रिलीफ फंड के लिए बच्‍चे ने दान किए अपनी बचत के सारे रुपए, सीएम ने खुश होकर दिया ये उपहार

चेन्‍नई, 12 मई। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में देश भर में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। कई राज्‍यों में कोरोना मरीजों की अत्‍यधिक संख्‍या के कारण स्‍वास्‍थ संबंधी सुविधाएं नाकाफी साबित हो रही हैं। ऐसे में सरकार के अलावा सेलिब्रेटी और सामान्‍य नागरिक अपने स्‍तर पर देश की मुश्किल घड़ी में कोरोना मरीजों के इलाज और खाने-पीने के लिए मदद कर रहे हैं। वहीं तमिलनाडु मुख्‍यमंत्री कोविड राहत कोष के लिए एक छोटे से बच्‍चे ने अपने बचत के पैसे दान कर सबाका दिल जीत लिया है। जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही हैं।

tamilnaduboy

कोरोना की दूसरी लहर में अपने राज्‍य तमिलनाडु के खराब हालात देखकर इस नन्‍हें से बच्‍चे का दिल पसीज गया और इसने अपनी बचत का वो पैसा कोविड राहत कोष में दान कर दिया जिसे वो अपने लिए साइकिल खरीदने के लिए इकट्ठा कर रहा था। जिसके बाद तमिलनाडु के सीएम उसे उपहार में नई साइकिल गिफ्त की है। एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें ये छोटा बच्‍चा हरिस्वर्मन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा भेंट की गई अपनी नई साइकिल की सवारी करते हुए दिखाई दे रहा है।

मुख्‍यमंत्री स्‍टेनिल ने बच्‍चे के लिए बोली ये बात

बच्‍चे के इस समर्पण भाव और समझदारी देख कर मुख्‍यमंत्री स्‍टेलिन ने उसे एक नई साइकिल प्रदान की। मुख्यमंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साइकिल देते हुए बच्‍चे का वीडियो शेयर किया गया है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। दरअसल, "हरिस्वर्मन नाम के एक लड़के ने कोविड -19 की रोकथाम के लिए राहत कोष के लिए एक साइकिल खरीदने के लिए जितना पैसा एकत्र किया था उसे दे दिया। मुख्‍यमंत्री ने कहा ऐसे ही बच्‍चे हमारे प्रदेश की ताकत हैं। मैंने लड़के के लिए एक साइकिल खरीदी और उसे फोन पर शुभकामनाएं दीं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुख्‍यमंत्री द्वारा इनाम दिए जाने के बाद बच्‍चा बेहद खुश हैं।

https://hindi.oneindia.com/photos/surabhi-chandna-latest-hot-pictures-oi61622.html

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+