दिल्ली के प्रदूषण पर बच्चे ने लिखा अनोखा निबंध, बताया प्रमुख त्योहार

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर को भी पार कर चुका है। जिसके चलते लोग काफी परेशान हैं। अब एक बच्चे ने दिल्ली के प्रदूषण पर निबंध लिखा है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बच्चे ने प्रदूषण को दिल्ली का प्रमुख त्योहार भी बताया है।

air pollution, Air pollution delhi, Delhi Odd-Even, pollution, social media, delhi, essay on pollution, दिल्ली, प्रदूषण, वायु प्रदूषण, सुप्रीम कोर्ट, सोशल मीडिया

बच्चे के निबंध को पढ़कर ऐसा लग रहा है कि उसे प्रदूषण के खतरे की ज्यादा समझ नहीं है। लेकिन जिस मासूमियत के साथ उसने ये निबंध लिखा है, उसे देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक नहीं पा रहा है।

क्या लिखा निबंध में

क्या लिखा निबंध में

बच्चे ने निबंध में लिखा है, 'प्रदूषण दिल्ली का प्रमुख त्योहार है। ये हमेशा दिवाली के बाद शुरू होता है। इसमें हमें दिवाली से भी ज्यादा छुट्टियां मिलती हैं। दिवाली में हमें 4 हॉलिडे मिलते हैं। लेकिन प्रदूषण में हमें 6+2=8 हॉलिडे मिलते हैं। इसमें लोग अलग-अलग मास्क पहनकर घूमते हैं। घरों में काली मिर्च, शहद व अदरक ज्यादा प्रयोग किए जाते हैं। यह बच्चों के लिए अधिक प्रिय है।'

सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल

बच्चे का ये निबंध सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी शेयर किया जा रहा है। उसका निबंध पढ़कर ऐसा लग रहा है कि वह काफी खुश है। बता दें दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए स्कूलों की लगातार छुट्टियां हो रही हैं। पिछले दो दिनों से दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में भी छुट्टी घोषित कर दी गई है।

क्या बोला सुप्रीम कोर्ट

क्या बोला सुप्रीम कोर्ट

प्रदूषण की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भी केंद्र सरकार से रोडमैप तैयार करने को कहा है, ताकि प्रदूषण को खत्म किया जा सके। कोर्ट ने सरकार से कहा है कि दिल्ली में उन स्थानों का चयन करें जहां प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक है। ऐसी जगहों पर एयर प्यूरीफायर टावर लगाए जाएं। कोर्ट ने अपने आदेश में ये भी कहा है कि दिल्ली में ऑड-इवन प्रदूषण का स्तर कम करने का कोई हल नहीं है। प्रदूषण रोकने के लिए हमें ठोस उपाय करने होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+