'आम' के लिए मार दिया एक बच्चे को
नई दिल्ली। एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें महज एक आम के लिए एक बच्चे को मार डाला गया। घटना दिल्ली की है। दिल्ली की सीमापुरी इलाके में बच्चा आम उठाकर भाग ही रहा था कि रेहड़ी वाले ने उसको इतना मारा की उसका रोड पर दम निकल गया। पुलिस के मुताबिक बच्चे की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बच्चा चौदह साल का था। नाम शेख था। मृतक बच्चे के घरवालों का आरोप है कि रेहड़ीवाले ने आम उठाकर भाग रहे बच्चे को मार डाला। उस समय बच्चे पार्क में खेल रहे थे। तभी आम वाले से आम लेकर भाग रहे बच्चे को पीटपीटकर रेहड़ी वाले ने मार डाला। घरवाले कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications