गुब्बारे से गई 8 महीने के बच्चे की जान, पिता को लापरवाही पड़ी महंगी

बच्चे को खुश करने के लिए और मन बहलाने के लिए सामने से गुजर रहे एक गुब्बारे वाले से गुब्बारा खरीदकर पिता ने बच्चे को दिया था।

नासिक। आप अपने घर में छोटे बच्चों को गुब्बारा खेलने दे रहे हो तो सावधान हो जाए, महाराष्ट्र के नासिक में 8 महीने का बच्चा गुब्बारे से खेलते-खेलते उसे मुंह के अंदर निगल गया। गुब्बारा बच्चे की सांस नली में फंसने के कारण बच्चे की तुरंत मौत हो गई। बच्चे का मन बहलाने के लिए पिता ने गुब्बारा खेलने को दिया था। बच्चे ने खेल-खेल में गुब्बारे को मुंह में डाल लिया और खेल-खेल में ही अचानक गुब्बारा मुंह के अंदर सांस नली में जाकर फंस गया। जिससे बच्चे को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इसी वजह से बच्चे की मौत हो गई। ये घटना नासिक के हनुमान चौक परिसर में घटी है।

गुब्बारे से गई 8 महीने के बच्चे की जान, पिता को लापरवाही पड़ी महंगी

बच्चे के पिता विनोद जयसवाल एक फूल विक्रेता हैं। बच्चा अपने पिता की दुकान में ही खेल रहा था। पिता अपने बच्चे को संभाल भी रहे थे और दुकान का काम भी देख रहे थे। बच्चा अपने पिता के साथ काफी किलकारी मारके खेल रहा था। बच्चे को खुश करने के लिए और मन बहलाने के लिए सामने से गुजर रहे एक गुब्बारे वाले से गुब्बारा खरीदकर पिता ने बच्चे को दिया। बच्चा गुब्बारा पाकर काफी खुश था और गुब्बारे से काफी समय से खेल रहा था।

गुब्बारे से खेलते-खेलते जब काफी समय हो गया तो गुब्बारा फूट गया, तब भी पिता का ध्यान नहीं था। उसी गुब्बार को बच्चे ने मुंह में डाल लिया, कुछ देर बाद बच्चे ने गुब्बारा अंदर निगल लिया। पिता ने देखा कि बच्चा अचानक बेहोश हो गया और उसकी सांस नहीं चल रही है। बच्चे की हालत को देखते हुए पिता ने तुरंत उसे पास के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। उपचार के दौरान ही बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+