राजधानी में शेयर किए गए चाइल्ड पोर्नोग्राफी के वीडियो, महिला आयोग ने ट्विटर हेड और दिल्ली पुलिस को किया तलब
पंजाब के चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में छात्राओं के नहाने के वीडियो लीक के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चाइल्ड पोर्नोग्राफी का मामला सामने आया है।
नई दिल्ली, 20 सितंबर: पंजाब के चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में छात्राओं के नहाने के वीडियो लीक के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चाइल्ड पोर्नोग्राफी का मामला सामने आया है। दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस मामले में संज्ञान लिया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी के वीडियो ट्विटर पर शेयर किए गए और 20 रुपये में बेचे गए।

स्वाति मालीवाल ने कहा कि ट्विटर ने अभी तक उन्हें डिलीट नहीं किया है और न ही इसकी आगे रिपोर्ट दी है। हमने ट्विटर इंडिया के प्रमुख को तलब किया है और रिपोर्ट मांगी है। हमने दिल्ली पुलिस को भी तलब किया है और तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए आरोपी
बता दें कि इससे पहले चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में छात्राओं के नहाते हुए वीडियो लीक होग गया है। मामले की जांच कर रही पंजाब पुलिस ने एक छात्रा के 12 क्लिप बरामद किए हैं और मामले में एक और आरोपी की पहचान की है। पुलिस पहले ही तीन आरोपियों, वीडियो बनाने वाली लड़की, शिमला के उसके कथित प्रेमी और उसके दोस्त को हिरासत में ले चुकी है। तीनों को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
वीडियो बनाने के लिए कर रहे थे ब्लैकमेल
पुलिस ने एक और व्यक्ति की पहचान की है, जिसकी पहचान मोहित के रूप में हुई है, जिसके वीडियो लीक मामले से संबंध हैं। इस केस में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, सूत्रों ने कहा कि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के लीक वीडियो मामले में आरोपी दो लोग गिरफ्तार लड़की को हॉस्टल की लड़कियों के वीडियो बनाने के लिए कथित तौर पर ब्लैकमेल कर रहे थे।
मिली थी ये धमकी
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक जिस लड़की पर वीडियो बनाने का आरोप है, उसे दो अन्य आरोपी नी मेहता और उसके दोस्त रंकज वर्मा ने अन्य छात्रों का वीडियो बनाने के लिए ब्लैकमेल किया था। सूत्रों के मुताबिक आरोपी लड़की को आरोपी सनी मेहता और उसके दोस्त रंकज वर्मा ने कहा था कि अगर उसने बाकी अन्य लड़कियों के नहाने का वीडियो नहीं बनाया तो उसका पर्सनल वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- गर्ल्स हॉस्टल में सिक्योरिटी गार्ड ने लड़कियों के साथ किया गंदा काम, स्वाति मालीवाल ने लिया संज्ञान












Click it and Unblock the Notifications