गर्ल्स हॉस्टल में सिक्योरिटी गार्ड ने लड़कियों के साथ किया गंदा काम, स्वाति मालीवाल ने लिया संज्ञान

नई दिल्ली, अगस्त 16। राजधानी दिल्ली में दूर-दराज के इलाकों से पढ़ाई और नौकरी के लिए आने वाली लड़कियां अक्सर गर्ल्स पीजी हॉस्टल में रहने को अधिक प्राथमिकता देती हैं, क्योंकि सेफ्टी के लिहाज से गर्ल्स पीजी हॉस्टल को बेस्ट माना जाता है, लेकिन अब गर्ल्स पीजी हॉस्टल में भी लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। दिल्ली के करोब बाग इलाके से पीजी हॉस्टल में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है।

नशे की हालत में की मारपीट और छेड़छाड़

नशे की हालत में की मारपीट और छेड़छाड़

जानकारी के मुताबिक, करोल बाग के एक गर्ल्स पीजी हॉस्टल में वहां के सिक्योरिटी गार्ड ने कुछ लड़कियों के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त सिक्योरिटी गार्ड नशे की हालत में था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस मामले का संज्ञान भी लिया है।

वीडियो में दौड़ती हुई दिखीं लड़कियां

वीडियो में दौड़ती हुई दिखीं लड़कियां

स्वाति मालीवाल के ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि हॉस्टल के गलियारे में लड़कियों को दौड़ते हुए देखा जा सकता है और फिर एक युवक उन लड़कियों के पीछे भाग रहा है और एक लड़की को पकड़कर उसे गोद में उठाने की कोशिश करता है। यह भयावह घटना हॉस्टल में लगे कैमरे में कैद हो गई है।

स्वाति मालीवाल ने एक्शन की मांग

स्वाति मालीवाल ने एक्शन की मांग

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए दोषी गार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को एक समन भेजा है और कहा है कि दोषी के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई हो। मालीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा है, "मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को नोटिस जारी किया गया है। मामले में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+