बिना टिकट यात्रा करने वालों से एक करोड़ वसूल रोजलीन बनीं पहली महिला TTE, रेल मंत्रालय ने सराहा
ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वालों से महिला टीटीई रोजलीन ने वसूले एक करोड़ रुपए से अधिक। ऐसा करने वाली वह देश की पहली महिला टीटीई बन गई हैं।

ट्रेन के भीतर यात्रियों का टिकट चेक करने और उनसे जुर्माना वसूलने की वजह से एक महिला टीटीआई सुर्खियों में हैं। इस महिला टीटीई की रेल मंत्रालय ने भी तारीफ की है। महिला टीटीई रोजलीन अरोकिया मैरी ने यात्रियों से जुर्माने के तौर पर एक करोड़ रुपए इकट्ठा किए हैं, जिसकी वजह से रेल मंत्रालय ने उनकी तारीफ की है। रोजलीन दक्षिण रेलवे में काम करती हैं और वह प्रिंसिपल टिकट इंस्पेक्टर हैं। रेल मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रोजलीन की इस उपलब्धि की तारीफ की गई है।
रेल मंत्रालय की ओर से महिला टीटीई रोजलीन की तस्वीर को शेयर करके उनकी तारीफ की गई है। ट्वीट में लिखा गया, अपनी जिम्मेदारी के प्रति जबरदस्त भरोसा, श्रीमति रोजलीन अरोकिया मैरी, दक्षिण रेलवे की चीफ टिकट इंस्पेक्टर, पहली महिला बन गई हैं जिन्होंने 1.03 करोड़ रुपए का फाइन यात्रियों से वसूला है। रेल मंत्रालय के इस ट्वीट पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और रोजलीन की तारीफ कर रहे हैं। रेल मंत्रालय के ट्वीट को हजारों लोगों ने देखा और इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी। रेल मंत्रालय की ओर से जो तस्वीर शेयर की गई है उसमे देखा जा सकता है कि रोजलीन ट्रेन के भीतर, प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के टिकट चेक कर रही हैं।
एक यूजर ने लिखा, जय हिंद, बधाई, रोजलीन। दूसरे यूजर ने लिखा, सबसे ज्यादा चालान तो लेडी टीटीई ही काटती हैं। कपिल प्रजापति नाम के यूजर ने लिखा, मैडम को बोलिएगा कुछ लोगों को छोड़ दिया करें, सब लोगों के पास पैसा नहीं होता, नहीं तो इंडियन रेलवे को सिर्फ रेलवे बोलना पड़ेगा, इंडियन नहीं क्योंकि देश आप लोगों गरीबों का नहीं है। शंकरन नाम के यूजर ने लिखा, हमे इस तरह के समर्पण भाव वाले लोगों की और जरूरत है, जो भारत को सुपरपॉवर बना सकते हैं। रोजलीन को बधाई।
Showing resolute commitment to her duties, Smt.Rosaline Arokia Mary, CTI (Chief Ticket Inspector) of @GMSRailway, becomes the first woman on the ticket-checking staff of Indian Railways to collect fines of Rs. 1.03 crore from irregular/non-ticketed travellers. pic.twitter.com/VxGJcjL9t5
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) March 22, 2023












Click it and Unblock the Notifications