CJI salary: चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को कितनी सैलरी मिलेगी, बाकी सुविधाएं और भत्ते क्या होंगे ?

Chief Justice of India salary: जस्टिस धनंजय वाई चंद्रचूड़ ने बुधवार को देश के 50वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली है। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। जस्टिस चंद्रचूड़ का सीजेआई के पद पर कार्यकाल दो साल से भी एक दिन अधिक रहेगा। वह 10 नवंबर, 2024 तक चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रहेंगे। उनके शपथग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा कई विशिष्ठ लोग मौजूद थे। आइए जानते हैं कि देश के प्रधान न्यायाधीश के तौर पर जस्टिस चंद्रचूड़ को कितना वेतन मिलेगा और इसके अलावा भत्ते एवं बाकी क्या सुविधाएं मिलेंगी।

देश की न्यायपालिका के प्रमुख होते हैं सीजेआई

देश की न्यायपालिका के प्रमुख होते हैं सीजेआई

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ देश के 50वें प्रधान न्यायाधीश बन गए हैं। इसके साथ ही उन्हें मिलने वाला वेतन, भत्ता और अन्य सुविधाओं में भी बढ़ोतरी हो जाएगी। भारतीय लोकतंत्र मुख्य तौर पर तीन भागों में विभाजित है। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया पूरे देश की न्याय व्यवस्था के सर्वेसर्वा होते हैं। इसलिए इन्हें मिलने वाला वेतन, भत्ता और बाकी सुविधाएं, देश के तमाम न्याय अधिकारियों में सबसे अधिक होता है। भारत के प्रधान न्यायाधीश को राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के बाद सबसे ज्यादा वेतन मिलता है। इसके अलावा वह उन तमाम सुविधाओं और भत्ते के हकदार होते हैं, जो न्यायपालिका के प्रमुख होने के नाते उन्हें दिए जाने की व्यवस्था है।

Recommended Video

    New Chief Justice of India:DY Chandrachud को कितनी सैलरी, क्या सुविधाएं मिलेंगी |वनइंडिया हिंदी*News
    1 जनवरी, 2016 से प्रभावी है नया वेतन

    1 जनवरी, 2016 से प्रभावी है नया वेतन

    सुप्रीम कोर्ट के जजों का वेतन, ग्रेच्युटी और भत्ते आदि सुप्रीम कोर्ट जजेज (सैलरीज एंड कंडिशन ऑफ सर्विस) ऐक्ट,1958 द्वारा निर्धारित होते हैं। जब भी इनके वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी या बदलाव करना होता है, तो इसी कानून में संशोधन किया जाता है। मौजूदा समय में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस और बाकी जजों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर वेतन और भत्ते दिए जा रहे हैं। करीब चार साल पहले इसकी वजह से सुप्रीम कोर्ट के जजों के वेतन में लगभग 200% इजाफा हुआ था। वर्तमान वेतन व्यवस्था 1 जनवरी, 2016 से प्रभावी है, जिसे 30 जनवरी, 2018 को लागू किया गया था।

    सीजेआई को कितनी सैलरी मिलती है ?

    सीजेआई को कितनी सैलरी मिलती है ?

    मौजूदा व्यवस्था के तहत देश के नए प्रधान न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को 2,80,000 रुपए मासिक वेतन मिलेगा। डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की वेबसाइट के मुताबिक इसके इलावा सीजेआई को 10,00,000 रुपए बतौर फर्निशिंग अलाउअंस दिया जाता है। उन्हें बेसिक सैलरी का 24% एचआरए मिलता है। साथ ही हर महीने 45,000 रुपए बतौर Sumptuary Allowance (सत्कार भत्ता) दिया जाता है, जिससे वह विजिटर्स का स्वागत-सत्कार कर सकते हैं।

    सीजेआई को अन्य सुविधाएं

    सीजेआई को अन्य सुविधाएं

    इसके अलावा चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को रहने के लिए राजधानी दिल्ली के लुटियंस जोन में एक विशाल आवास दिया जाता है। उन्हें कार, ड्राइवर और कर्मचारियों की सुविधा मिलती है। मुफ्त टेलीफोन, फ्री बिजली, सहायक, घर में काम करने वाले स्टाफ भी मुहैया करवाए जाते हैं। चीफ जस्टिस को 24 घंटे सुरक्षा कवर मिलता है। यह सुरक्षा कवर सीजेआई को हर जगह मिलेंगे, चाहे वह देश में कहीं भी यात्रा पर जाएं।

    पूरे दो साल सीजेआई रहेंगे जस्टिस चंद्रचूड़

    पूरे दो साल सीजेआई रहेंगे जस्टिस चंद्रचूड़

    भारत के संविधान की धारा 124 के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को देश का नया चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया नियुक्त किया है। उन्होंने 9 नवंबर,2022 को नए प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। इनकी नियुक्ति का नोटिफिकेशन 17 अक्टूबर, 2022 को कानून एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से जारी किया गया था। जस्टिस चंद्रचूड़ का कार्यकाल 10 नवंबर, 2024 तक रहेगा। हाल-फिलहाल में किसी भी सीजेआई का कार्यकाल इतना लंबा नहीं रहा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+