'ध्रुव तारा की तरह मार्गदर्शन करती है हमारे संविधान की मूल संरचना', चीफ जस्टिस ने किस संदर्भ में कही ये बात
चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ की ये टिप्प्णी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की हालिया टिप्पणी के बाद आई है। जिसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 1973 के केशवानंद भारती मामले के ऐतिहासिक फैसले पर सवाल उठाया था।

Chief Justice DY Chandrachud On Basic Structure Doctrine: भारत के मुख्य न्यायाधीश (चीफ जस्टिस) डी. वाई. चंद्रचूड़ ने शनिवार को बुनियादी ढांचे के सिद्धांत को ध्रुवतारा के समान करार दिया है। चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि बुनियादी ढांचे का सिद्धांत ध्रुवतारा की तरह है, जो आगे का मार्ग जटिल होने पर हमारा मार्गदर्शन करता है और संविधान की व्याख्या-कार्यान्वयन करने वालों को एक निश्चित दिशा देता है। चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि जब आगे का रास्ता जटिल हो जाता है तो ध्रुवतारा की तरह बुनियादी ढांचे के सिद्धांत मार्गदर्शन करता है।
Recommended Video

चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ की ये टिप्प्णी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की हालिया टिप्पणी के बाद आई है। जिसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 1973 के केशवानंद भारती मामले के ऐतिहासिक फैसले पर सवाल उठाया था। जगदीप धनखड़ ने कहा था कि फैसले ने एक बुरी मिसाल कायम की थी और अगर कोई प्राधिकरण संविधान में संशोधन करने की संसद की शक्ति पर सवाल उठाता है तो हमें ये कहना मुश्किल होगा कि हम एक लोकतांत्रिक राष्ट्र हैं।
मुंबई के एक कार्यक्रम में नानी ए पालकीवाला स्मृति व्याख्यान देते हुए चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि एक न्यायाधीश की शिल्पकारी संविधान की आत्मा को अक्षुण्ण रखते हुए बदलते समय के साथ संविधान के पाठ की व्याख्या करने में निहित है। चीफ जस्टिस ने कहा कि हमारे संविधान की मूल संरचना, ध्रुव तारा की तरह मार्गदर्शन करती है, जब आगे का रास्ता पेचीदा होता है तो संविधान के व्याख्याताओं-कार्यान्वयनकर्ताओं को हमेशा उचित निश्चित दिशा देती है।''
उन्होंने कहा कि हमारे संविधान की मूल संरचना या दर्शन संविधान की सर्वोच्चता, कानून के शासन, शक्तियों के पृथक्करण, न्यायिक समीक्षा, धर्मनिरपेक्षता, संघवाद, स्वतंत्रता और व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता पर आधारित है।" चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा समय-समय पर हमें नानी पालखीवाला जैसे लोगों की जरूरत होती है जो हमारे चारों ओर की दुनिया को रोशन करने के लिए अपने स्थिर हाथों में मोमबत्तियां पकड़ते हैं।












Click it and Unblock the Notifications