मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय खतरों का मिला इनपुट
Chief Election Commissioner Rajiv Kumar Z Category Security: चुनाव कराने में इलेक्शन कमीशन का रोल काफी महत्वपूर्ण होता है। आगामी लोकसभा चुनाव को निस्पक्ष रूप से आयोजित करना चुनाव आयोग की बड़ी जिम्मेदारी होती है। वहीं, मुख्य चुनाव आयोग की सुरक्षा का ध्यान रखना केंद्र सरकार का बड़ा कर्तव्य होता है।
इस बीच मोदी सरकार ने उनकी सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए बड़ा फैसला किया है। अंतरराष्ट्रीय खतरों को देखते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारतीय चुनाव आयोग के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।मोदी सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को देश भर में 'जेड' श्रेणी सीआरपीएफ सुरक्षा कवर प्रदान किया है।

अंतरराष्ट्रीय खतरे को देखते हुए गृह मंत्रालय ने राजीव कुमार को z श्रेणी की सुरक्षा दी है। IB को इसका इनपुट मिला था। Z श्रेणी कि सुरक्षा Z+ के बाद आता है। Z+ श्रेणी की सुरक्षा Z श्रेणी से अच्छी होती है। राजीव कुमार को Z श्रेणी की सुरक्षा मिली है। इसमें संबंधित व्यक्ति के आसपास 6 से 6 NSG कमांडो और पुलिस कर्मियों समेत 22 जवान तैनात रहते हैं। भारत में बाबा रामदेव समेत कई अभिनेताओं और नेताओं के पास यह सुरक्षा है।
बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। इस बार सात चरणों में मतदान होगा। वोटों की गिनती 04 जून को होगी। 4 जून को देश को नया प्रधानमंत्री मिलेगा।
बता दें कि राजीव कुमार 1984 बैच के सेवानिवृत आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने 15 मई 2022 को 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार संभाला था। इससे पहले 1 सितंबर 2020 को निर्वाचन आयोग में राजीव कुमार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था।
यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024: शशि थरूर ने स्वीकार की राजीव चंद्रशेखर की चुनौती, जानिए केंद्रीय मंत्री ने क्या दिया चैलेंज












Click it and Unblock the Notifications