चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अग्रिम जमानत की याचिका पर सुनवाई से इनकार
Recommended Video
नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया केस में पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने साफ कर दिया कि अग्रिम जमानत वाली याचिका खारिज करने का दिल्ली हाईकोर्ट का पिछला आदेश बरकरार रहेगा, सुप्रीम कोर्ट ने पी चिदंबरम के वकील से कहा कि वे अदालत में नियमित जमानत की याचिका दायर कर सकते हैं। कोर्ट ने कहा कि ये याचिका 21 अगस्त को चिदंबरम के गिरफ्तार किए जाने के बाद से ही निरर्थक हो गई थी।

दूसरी तरफ, चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री की सीबीआई की हिरासत और गिरफ्तारी के खिलाफ जो याचिका दी थी वह अभी तक लिस्ट नहीं हो सकी है। मामले की सुनवाई कर रहीं जज जस्टिस भानुमति का कहना था कि सीजेआई के आदेश के बाद ही याचिका की लिस्टिंग हो सकती है, कोर्ट ने कहा कि रजिस्ट्री इस पर उचित कदम उठाएगा।
सुप्रीम कोर्ट में अब ईडी के मामले में सुनवाई हो रही है। इस मामले में पी. चिदंबरम की तरफ से अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की गई है, जबकि ईडी की तरफ से भी अब हलफनामा दायर कर दिया गया है। इस दौरान चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि ईडी का हलफनामा हम तक पहुंचने से पहले ही मीडिया में जा चुका था।
सिब्बल की इस दलील पर ईडी की तरफ से पेश हो रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि हलफनामा चिदंबरम के वकील को दिए जाने के बाद लीक हुआ होगा। उन्होंने कहा कि केस डायरी हमेशा कोर्ट में दी जाती है। इस पर सिब्बल ने कहा कि कोर्ट के आदेश हैं कि ईडी की केस डायरी को सबूत के तौर पर पेश नहीं किया जा सकता है। दोनों पक्षों की तरफ से इसको लेकर तीखी बहस जारी है। बता दें कि चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया केस में सीबीआई ने दिल्ली स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications