कांग्रेस के 10 उम्मीदवारों की लिस्ट में कार्ति चिदंबरम का भी नाम,भ्रष्टाचार के हैं गंभीर आरोप

नई दिल्ली- कांग्रेस पार्टी ने रविवार को लोकसभा के 10 और उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे का भी नाम शामिल है। कार्ति चिदंबरम तमिलनाडु की शिवगंगा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

कार्ति के खिलाफ मामला क्या है?

कार्ति के खिलाफ मामला क्या है?

बड़ी बात ये है कि कार्ति चिदंबरम पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। वे एयरसेल-मैक्सिस केस में भी आरोपी हैं, जिसमें उनके पिता और यूपीए सरकार में गृहमंत्री एवं वित्त मंत्री का जिम्मा संभाल चुके पी चिदंबरम भी आरोपी हैं। आईएनएक्स (INX)मीडिया मामले में भी केस चल रहा है। इंडिया टुडे के मुताबिक आरोप है कि आईएनएक्स (INX) मीडिया को 2007 में 305 करोड़ रुपये का विदेशी धन मंगाने के लिए मंजूरी देने में अनियमितता हुई थी। यह मामला जिस समय का है, तब पी चिदंबरम देश के वित्त मंत्री होते थे। पिछले साल ईडी ने इस केस में कार्ति को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन बाद में उन्होंने बेल ले ली थी।

शिवगंगा सीट पर कांग्रेस का रहा है दबदबा

शिवगंगा सीट पर कांग्रेस का रहा है दबदबा

तमिलनाडु की शिवगंगा सीट कांग्रेस की गढ़ मानी जाती रही है। हालांकि, 2014 में यहां से एआईएडीएमके जीती थी। कांग्रेस पहली बार 1980 में यहां से जीती थी, फिर 1984,1989 और 1991 में भी यहां से उसकी जीत हुई। लेकिन, 1996 और 1998 में पार्टी यह सीट हार गई थी। इसके बाद 1999,2004 और 2009 में भी यहां से कांग्रेस सफल हो गई। हालांकि, 2009 में पी चिदंबरम की जीत का अंतर इतना कम रह गया था कि उसको लेकर काफी विवाद भी हुआ।

बाकी सीटों पर भी बड़े नाम

बाकी सीटों पर भी बड़े नाम

कार्ति के अलावा कांग्रेस की ताजा सूची में कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और बिहार की सीटों के लिए भी प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने बिहार की कटिहार सीट से तारिक अनवर को टिकट दिया है, तो बंगलुरु दक्षिण से वरिष्ठ नेता बी के हरिप्रसाद को उतारा गया है। वैसे शिवगंगा सीट पर कार्ति और ई एम सुदर्शन नचियप्पन के बीच टिकट को लेकर कड़ा संघर्ष था, लेकिन आखिरकार कार्ति की ही चली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+