मणिपुर और गोवा के 'चुनाव चुरा' रही है बीजेपी: चिदंबरम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि जो पार्टी दूसरे नंबर पर आई है, उसे सरकार बनाने का अधिकार नहीं है।

पी चिदंबरम
Getty Images
पी चिदंबरम

पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने भारतीय जनता पार्टी पर गोवा और मणिपुर में जनादेश के ख़िलाफ जाने का आरोप लगाया है.

चिदंबरम ने कहा है कि जो पार्टी दूसरे नंबर पर है उसे सरकार बनाने का कोई हक़ नहीं है.

चिदंबरम ने ट्वीट किया, "एक ऐसी पार्टी जो दूसरे नंबर पर आई है उसे सरकार बनाने का कोई अधिकार नहीं है. बीजेपी गोवा और मणिपुर में चुनाव (बहुमत) चुरा रही है."

ट्विटर
Twitter
ट्विटर

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली बीजेपी मणिपुर और गोवा में दूसरे नंबर पर है.

गोवा में कांग्रेस को 17 और बीजेपी को 13 सीटें मिली हैं. मणिपुर में बीजेपी को 21 और कांग्रेस को 28 सीटें मिली हैं.

मनोहर पर्रिकर गोवा के मुख्यमंत्री नियुक्त

अखिलेश यादव से ख़फ़ा अमर सिंह मोदी पर फ़िदा

क्या है परंपरा और कहां है पेंच?

ऐसे में परंपरा ये रहती है कि राज्य के राज्यपाल सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का न्यौता देते हैं.

अगर सबसे ज़्यादा सीट हासिल करने वाली पार्टी बहुमत साबित नहीं कर पाती है तब दूसरी बड़ी पार्टी को मौका मिलता है.

अमित शाह
EPA
अमित शाह

रविवार को गोवा में दूसरे नंबर की पार्टी बीजेपी ने राज्यपाल मृदुला सिन्हा के पास जाकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया.

राज्यपाल ने मनोहर पर्रिकर को राज्य का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया है और बहुमत साबित करने के लिए उन्हें 15 दिन का वक्त दिया है.

वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई लिखते हैं, ''साफ है कि बीजेपी कांग्रेस से ज़्यादा 'भूखी' है. कम सीटें होने के बावजूद गोवा और मणिपुर में सरकार बनाना चाह रही है. वो 'दिल मांगे मोर' के रास्ते पर है.''

ट्विटर
Twitter
ट्विटर

कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने राजदीप के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा, ''वाह. सर, आपसे सवाल किया जाना चाहिए कि सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का मौका पहले क्यों नहीं दिया जा रहा है, न कि ये 'दिल मांगे मोर' कहकर जश्न मनाना चाहिए.''

बीजेपी के सरकार बनाने के दावे पर ये बातें यहीं नहीं रुकती हैं. जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला लिखते हैं, ''ये सब ऑटोमैटिक नहीं हो रहा है. 2002 में नेशनल कॉन्फ्रेंस सबसे बड़ी पार्टी थी. लेकिन गर्वनर पीडीपी और कांग्रेस की सरकार बनाने के नंबरों से संतुष्ट थे इसलिए उन्हें बुलाया गया.''

ट्विटर
Twitter
ट्विटर

एक दूसरे ट्वीट में उमर लिखते हैं, ''ये क्रिकेट नहीं है. सत्ता पाने के लिए दल-बदलुओं से गठजोड़ कर आप एक अलग तरह की पार्टी होने का दावा नहीं कर सकते.''

ट्विटर
Vikas Trivedi
ट्विटर

मणिपुर में बीजेपी की स्थिति पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने लिखा, ''मणिपुर में बीजेपी का वोट शेयर 2 से बढ़कर 36.3 फीसदी हुआ है. कांग्रेस को 35 फीसदी वोट और 7 ज़्यादा सीटें मिली हैं. कम से कम 3 सीटों पर बीजेपी बहुत कम फासले से हारी है.''

उत्तर प्रदेश में भाजपा की महाविजय

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+